
पाकिस्तान की महिला पिछले कई सालों से भारत में अपनी पहचान छिपाकर स्कूल में टीचिंग कर रही थी। हालांकि, इससे भी ज्यादा हैरानी वाली बात यह है कि वह सरकारी स्कूल में टीचर के पद पर तैनात थी। खुलासा जब हुआ तो हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि उसने खुद को भारतीय नागरिक बताकर यह नौकरी पाई थी। पहले भी ऐसे कई पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए हैं, जो पहचान छिपाकर भारत में रह रहे थे। हालांकि, सरकारी नौकरी के पद पर तैनात होना सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सरकारी नौकरी लोगों को इतनी आसानी से नहीं मिलती है। ऐसे में इतने सालों से इस पद पर तैनात रहना और किसी को पता नहीं चलना, हैरानी वाली बात है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको माहिरा के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
पाकिस्तानी नागरिकता होने के बावजूद भारतीय सरकारी नौकरी के पद पर कार्य करने को लेकर उनके खिलाफ अब आपराधिक कार्रवाई शुरू हो गई है। जांच में पता चला है कि उनका पूरा नाम माहिरा अख्तर है। वह भारत में फरजाना के नाम पर रह रही थी। उनकी शादी 1979 में पाकिस्तानी नागरिक से हुई थी और वहीं की नागरिकता ले ली थी।
हालांकि उनकी शादी चल नहीं पाई और तलाक के बाद वह फरजाना नाम लेकर पाकिस्तानी पासपोर्ट पर भारत आ गईं। तब से वह भारत में ही है। साल 1985 में उन्होंने यहां आकर फिर से शादी की। उनकी दूसरी शादी रामपुर में हुई।
इसे भी पढ़ें- सीमा हैदर को पाकिस्तान क्यों नहीं भेजा जाएगा? जानिए किस नियम से मिल रहा है सचिन की पत्नी को फायदा
दरअसल, महिला पहले भारत की ही रहने वाली थी। हालांकि, जब उन्हों पाकिस्तानी नागरिक से शादी की और पाकिस्तानी नागरिक बन गई। तलाक होने के बाद जब वह वापस आई और भारतीय युवक से शादी की, तो खुद को पुरानी भारतीय नागरिकता का दावा कर बेसिक शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी के पद पर कार्य करने लगी।
यह भी देखें- सीमा से पहले शुमाइला और इकरा भी पाकिस्तान से आई थीं भारत, ऐसा था प्रेम कहानी का अंजाम
उनकी पढ़ाई रामपुर में ही हुई थी और 1991 में रामपुर जिला अधिकारी ने उसे निवास प्रमाण पत्र जारी किया थी, इसलिए उन्होंने इसका फायदा उठाते हुए सरकारी पद पर नौकरी ले ली। इन दस्तावेजों के आधार पर उन्होंने सालों तक रामपुर में सरकारी नौकरी के पद पर काम किया।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।