
Who Is Delhi Riots Accused Gulfisha Fatima: साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में आरोपी गुलफिशा फातिमा सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर बीते दिन बुधवार यानी 07 जनवरी, 2026 को गुलफिशा को रिहाई दी गई। वहीं मुख्य आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत खारिज कर दी गई थी। जेल से बाहर आने के बाद से गुलफिशा फातिमा सुर्खियों में है। चलिए आज के इस लेख में जानते हैं कौन है गुलफिशा और क्या है दिल्ली दंगा 2020?

गुलफिशा फातिमा दिल्ली की रहने वाली है। उसने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज कॉलेज से उर्दू ऑनर्स की पढ़ाई की और फिर गाजियाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एजुकेशन से एमबीए पूरा किया। 2020 में गिरफ्तार होने से पहले वह रेडियो जॉकी के रूप में काम कर रही थी।
इसे भी पढ़ें- Delhi Blast: 10/11 से पहले भी दिल्ली में हुए थे कई बड़े ब्लास्ट, जानें कब-कब हुए देश को दहला देने वाले ये हमले
9 अप्रैल 2020 को गुलफिशा फातिमा को गिरफ्तार किया गया था। इसकी वजह नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शनों में शामिल होना था, साथ ही उसने दंगों की कथित बड़ी साजिश में भूमिका निभाई थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि गुलफिशा और अन्य कई लोगों ने राजधानी में भड़की हिंसा को एक बड़ी योजना के तहत अंजाम दिया था। उन लोगों पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) समेत कई धाराओं में केस दर्ज हैं।

दिल्ली दंगों की आरोपी गुलफिशा फातिमा के खिलाफ जाफराबाद पुलिस स्टेशन में मर्डर, दंगा, राजद्रोह जैसे गंभीर अपराधों में केस दर्ज हैं।
दिल्ली दंगे 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में रक्तपात, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, दंगों और हिंसक घटनाओं की एक श्रृंखला थीं। इसमें 53 लोग मारे गए और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। 24 फरवरी 2020 को जाफराबाद और मौजपुर में हिंसक झड़पें हुईं जिसमें एक पुलिस अधिकारी और एक प्रदर्शनकारी मारे गए।
दंगों की शुरुआत उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में हुई थी, जहां भारत के नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 के खिलाफ महिलाओं का सीलमपुर-जाफराबाद-मौजपुर मार्ग पर जाम लगा था।

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 का उद्देश्य नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन है। नागरिकता अधिनियम (CAA) पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से छह गैर-दस्तावेज गैर-मुस्लिम समुदायों हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई को धर्म के आधार पर नागरिकता प्रदान करता है, जिन्होंने 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश किया था।
इसे भी पढ़ें- CAA: Citizenship Amendment Act से क्या बदलाव, भारत के आम नागरिक का इस पर क्या होगा असर? जानें सभी जरूरी बातें
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- JAGRAN
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।