ज्योतिष शास्त्र में रंगों का बहुत महत्व बताया गया है। हर रंग अलग-अलग संकेत देता है और अलग-अलग ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। बात अगर सफेद रंग कि की जाए तो यह रंग चंद्रमा का होता है और यह शांति का प्रतीक माना गया है।
वैसे तो सप्ताह में सोमवार का दिन चंद्रमा को समर्पित किया गया है। मगर वर्ष में एक बार पड़ने वाली शरद पूर्णिमा का दिन चंद्रमा के लिए विशेष होता है। इस दिन सफेद रंग का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
आप अपने जीवन में सुख और समृद्धि के लिए शरद पूर्णिमा के दिन सफेद रंग का अलग-अलग तरह से उपाय कर सकती हैं और अच्छे फल प्राप्त कर सकती हैं।
कुछ उपायों के बारे में हमें भोपाल के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी ने भी बताया। वह कहते हैं, 'शरद पूर्णिमा के दिन आप चंद्रमा के उपाय करके अपनी कुंडली में चंद्रमा को मजबूत बना सकते हैं और जीवन में सुख-शांति पा सकते हैं।'
इसे जरूर पढ़ें- Sharad Purnima 2022:आखिर क्यों शरद पूर्णिमा को कहते हैं कोजागरी पूर्णिमा?
लड्डू गोपाल का श्रृंगार करें
शरद पूर्णिमा के दिन आपको लड्डू गोपाल का श्रृंगार जरूर करना चाहिए। इस दिन आपको लड्डू गोपाल को सफेद रंग की पोशाक पहनानी चाहिए और चांदी से उनका श्रृंगार करना चाहिए। इतना ही नहीं, आपको चंद्रमा की छांव में लड्डू गोपाल को कुछ वक्त के लिए रखना भी चाहिए।
घर के मुख्य द्वार पर ऐपण आर्ट करें
इस दिन आपको चावल के घोल से घर के मुख्य द्वार पर ऐपण आर्ट भी करनी चाहिए। यदि आपको यह आर्ट करनी नहीं आती है तो आप चावल के घोल से जमीन पर चौक भी बना सकती हैं। आपको बता दें कि यह एक पारंपरिक आर्ट है और इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
चांदी का सामान खरीदें
आप शरद पूर्णिमा के दिन चांदी का सामान खरीद सकती हैं, यह बहुत ही शुभ होता है। चांदी हो या सोना दोनों ही धातुएं देवी लक्ष्मी का प्रतिनिधित्व करती हैं। आप इस दिन चांदी का सिक्का खरीद सकती हैं या फिर आप चांदी की प्लेट, गिलास या फिर आप चांदी की पायल भी खरीद सकती हैं। इससे आपके घर में सुख और शांति के साथ-साथ धन की आवकता भी बढ़ेगी।
सफेद वस्तुओं का दान करें
आप शरद पूर्णिमा के दिन सफेद वस्तुओं का दान कर सकती हैं। इस दिन चावल, दूध, सफेद रंग की मिठाई, चीनी और अन्य सफेद चीजों को दान किसी निर्धन को करें। सबसे अच्छा रहता है कि आप वस्तुओं का दान किसी मां समान महिला को करें, क्योंकि चंद्रमा का संबंध मां से माना गया है।
इसे जरूर पढ़ें- Sharad Purnima 2022: इस दिन क्यों खाई जाती है खीर? छत पर रखते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
खीर बनाएं
शरद पूर्णिमा के दिन आपको खीर बनानी चाहिए। खीर का भोग भगवान श्री कृष्ण और चंद्रमा को भी जरूर लगाना चाहिए। आपको बता दें कि श्रीकृष्ण (श्री कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई थी) को खीर अति प्रिय होती है और सफेद रंग होने के कारण यह चंद्रमा का प्रतिनिधित्व भी करती है।
सफेद वस्त्र धारण करें
आप शरद पूर्णिमा के दिन सफेद या फिर चमकीले रंग के कपड़े धारण करती हैं, तो उससे भी आपको फायदा होता है। इससे न केवल आप शांति महसूस करती हैं बल्कि आपका क्रोध भी शांत हो जाता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों