Sharad Purnima 2022: इस दिन क्यों खाई जाती है खीर? छत पर रखते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

Sharad Purnima 2022: शरद पूर्णिमा के दिन खीर क्यों खाई जाती है? चलिए जानते इस बारे में विस्तार से। 

 
why we eat kheer on sharad purnima

Sharad Purnima 2022: शरद पूर्णिमा के दिन को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन लोग विधि विधान से पूजा कर भगवान का आर्शीवादलेते हैं। लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए भी इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है।

आपने अक्सर लोगों को इस दिन खीर खाने के फायदों के बारे में बताते सुना होगा। शरद पूर्णिमा के दिन चांद की किरणों में खीर रखकर जरूर खाई जाती है। चलिए जानते हैं इसके पीछे की क्या वजह हैऔर इस उपाय को करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Sharad Purnima के दिन क्यों खाई जाती है खीर

kheer on shrad purnima

  • शरद पूर्णिमा के दिन आसमान से निकलने वाली किरणों को बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन सूर्य से अमृतमीय किरणें निकलती हैं। ऐसे में इन किरणों के नीचे रखी खीरसेहत के लिए बहुत अच्छी होती है।
  • शरद पूर्णिमा के दिन से सर्दियों का आगमन हो जाता है और खीर गर्म होती है इसलिए भी इस दिन खीर का सेवन करना अच्छा माना जाता है। कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आयुर्वेदाचार्य में भीइस दिन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। (शरद पूर्णिमा पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं)

छत पर खीर रखते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

  • छत पर खीर रखने के उपाय की शुरुआत बहुत समय पहले हुई थी। ऐसे में अगर आप आज के समय में इस उपाय की मदद ले रहे हैं तो कुछ एहतियात जरूर बरतें। खुली खीर को छत परना रखें। आप खीर के ऊपर कोई जालीदार चीज या दुपट्टा डाल सकते हैं।
  • आजकल एक बिल्डिंग में बहुत सारे लोग रहते हैं। ऐसे में आपके अलावा छत पर और भी कई लोग आते जाते हैं। अच्छा रहेगा कि आप खीर को किसी ऊपर की जगह पर रखें जिससे किसी भीव्यक्ति का पैर ना लगें। आप किसी और कुर्सी या टेबल पर भी खीर के बाउल को रख सकते हैं।
  • इन टिप्स के अलावा आप कोशिश करें की जब तक खीर छत पर है आप भी वहां मौजूद रहें। इससे आपकी खीर बिल्ली और चूहों से बची रहेगी।

उम्मीद है आपको शरद पूर्णिमा के दिन खीर खाने के पीछे का कारण अच्छे से समझ आ गया होगा। इस विषय से किसी और तरह की जानकारी और उपाय के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकलके कमेंट सेक्शन में सवाल करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Jagran

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP