Sharad Purnima 2022 Date: साल में एक बार आने वाली शरद पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। इस दिन पूजा करते वक्त शुभ मुहूर्त का खास ध्यान रखना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा की रोशनी सभी दिशाओं में फैली होती है।
अच्छी सेहत, लंबी आयु और लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए आप भी शरद पूर्णिमा पर विधि विधान से पूजा करें। आइए जानते हैं इस साल शरद पूर्णिमा कब है और इस दिन का शुभ मुहूर्त। ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ आरती दहिया ने शरद पूर्णिमा के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की है।
कैसे खास है शरद पूर्णिमा
आश्विन मास की शुक्ल पक्ष के दिन को हर साल शरद पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन निकलने वाली चंद्रमा की किरणें अमृत के समान होती हैं। इसके साथ-साथमां लक्ष्मी को प्रसन्नकरने के लिए भी इस दिन को बहुत खास माना जाता है।
इसे भी पढ़ेंःSharad Purnima 2022 Wishes In Hindi: शरद पूर्णिमा पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश
कब है शरद पूर्णिमा
शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर रविवार के दिन है। मान्यता है कि इस पूरे दिन के दौरान विधि-विधान से पूजा अर्चना करने पर सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पृथ्वी के बहुत निकटहोता है। माना जाता है कि सालभर में सिर्फ इसी दिन चांद 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। कुछ लोग शरद पूर्णिमा को 'कोजागरी पूर्णिमा' और 'रास पूर्णिमा' के नाम से भी जानते हैं।
शरद पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त
शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर को सुबह 03:41 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर 02:24 पर खत्म होगी। इस समय काल के दौरान कोई भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सकता है। वहीं इस दिन शरद पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय कासमय शान 05:51 बजे बताया जा रहा है। (वास्तु के अनुसार रखें माता लक्ष्मी की तस्वीर)
इसे भी पढ़ेंःशरद पूर्णिमा में फिटकरी के ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत
इस दिन खीर खाना क्यों होता है शुभ
शरद पूर्णिमा के दिन आपने बहुत से लोगों को छत पर खीर रखते हुए देखा होगा। कहा जाता है इस दिन आसमान से अमृत की वर्षा होती है। ऐसे में जो भी इस रात चंद्रमा के नीचे रखकर खीर खाता हैउसे किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होती है। कई पौराणिक कथाओं में भी शरद पूर्णिमा के दिन खीर खाने के प्रचलन के बारे में बताया गया है।
तो ये थी शरद पूर्णिमा से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इस दिन से जुड़ा कोई और उपाय जानना चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Jagran, HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों