herzindagi
which tulsi plant ois good rama or shyama

Tulsi Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में कौन सी तुलसी लगाना है ज्यादा शुभ?

घर में तुलसी के पौधे का होना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानें वास्तु के अनुसार घर की समृद्धि के लिए उसकी कौन सी किस्म ज्यादा लाभकारी होती है। 
Editorial
Updated:- 2022-11-09, 15:02 IST

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में यह पौधा वास्तु की सही दिशा के अनुसार लगाया जाता है वहां सदैव समृद्धि का वास होता है। यही नहीं सभी पूजा पाठ और यज्ञ अनुष्ठानों में भी तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। मुख्य रूप से विष्णु जी के पूजन में इन पत्तियों को प्रमुख माना जाता है।

जब बात तुलसी से जुड़े वास्तु नियमों की आती है तब जहां इसकी दिशा और इसे घर में लगाने का दिन बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है, वहीं यह भी विशेष रूप से मायने रखता है कि घर में किस तरह की तुलसी लगाना ज्यादा अच्छा है।

वैसे तो तुलसी कई प्रकार की होती है, लेकिन घर के लिए पूजन और वास्तु दोषों को दूर करने के लिए कुछ विशेष तुलसी के पौधे को लगाना ही शुभ माना जाता है। आइए वास्तु विशेषज्ञ, न्यूमेरोलॉजिस्ट और टैरो कार्ड रीडर, मधु कोटिया जी से जानें कि घर की समृद्धि के लिए कौन सा तुलसी का पौधा लगाना शुभ है।

वास्तु के अनुसार घर के लिए कौन सी तुलसी है शुभ

which tulsi plant is good

आमतौर पर घर में दो तरह के तुलसी के पौधे लगाए जाते हैं -रामा और श्यामा तुलसी। वास्तु विशेषज्ञ मधु कोटिया जी के अनुसार, घर पर लगाने के लिए सबसे अच्छी तुलसी रामा को माना जाता है। इसे सभी तुलसी के पौधों में सबसे पवित्र माना जाता है।

रामा तुलसी का रंग हल्का हरा और इसका स्वाद थोड़ा मीठा होता है। आयुर्वेद में कहा जाता है कि सभी तुलसियों में इसका सबसे अधिक औषधीय महत्व है। यह तुलसी इतनी पवित्र है कि यह शरीर और मन पर उपचारात्मक प्रभाव डालती है।

रामा तुलसी का पौधा (तुलसी के पौधे के पास न रखें ये चीजें)घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसे ऐसे स्थान पर न लगाएं जहां किसी का पैर पड़ता हो। तुलसी की हिंदुओं द्वारा बहुत श्रद्धा के साथ पूजा की जाती है और ऐसा माना जाता है कि यह भक्तों को सभी बुराइयों से बचाती है। यह पौधा व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जाओं से भी बचा सकता है।

घर में श्यामा तुलसी भी लगाई जा सकती है

गहरे हरे या हल्के बैंगनी रंग की पत्तियों वाली तुलसी को श्यामा तुलसी कहा जाता है। इसका सीधा संबंध और श्याम वर्ण भगवान विष्णु से मिलता हुआ माना जाता है। इसी वजह से घर में श्यामा तुलसी भी लगाई जा सकती है, लेकिन पूजन से ज्यादा इसका इस्तेमाल औषधीय रूप में करना शुभ माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: Tulsi Vastu Tips: तुलसी का पौधा घर में इस दिन लगाएं, खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

तुलसी के पौधे के लिए वास्तु नियम

tulsi plant vastu rules

हिंदू धर्म में तुलसी एक पूजनीय पौधा है जिसे माता लक्ष्मी का ही स्वरुप माना जाता है। इस पौधे के वास्तु नियमों में से सबसे प्रमुख है इसे घर के आंगन में और चौरे में लगाना है। घर में इस पौधे की उपस्थिति सकारात्मकता को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है।

ऐसा माना जाता है कि नियमित रूप से तुलसी में जल देने और इसके मंत्रों का जाप (तुलसी के मंत्र) करने से घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है। तुलसी के पौधे को हमेशा घर के भीतर ही लगाने की सलाह दी जाती है। इसे कभी भी घर से बाहर न लगाएं।

तुलसी के पौधे के वास्तु लाभ

tulsi plant vastu for home

तुलसी के पौधे के विभिन्न औषधीय लाभ होने के साथ इसके अनेक वास्तु और ज्योतिष लाभ भी हैं। मान्यता है कि तुलसी के पौधे को घर में लगाने से भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है और उस घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है जहां यह पौधा लगा होता है। वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए तुलसी के पौधे की नियमित पूजा करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा घर में तुलसी का पौधा होने से परिवार में अपार सुख-समृद्धि आती है।

इसे जरूर पढ़ें: तुलसी के पौधे में चढ़ाएं सिर्फ ये एक चीज, होगी धन की वर्षा

पौराणिक और ज्योतिष मान्यता के अनुसार यदि आप तुलसी की एक विशेष किस्म को घर में लगाएंगी और उसका पूजन नियमित रूप से करेंगी तो ये आपके जीवन में खुशहाली के मार्ग खिलने में मदद करेगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: pixabay.com, wallpapercave.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।