herzindagi
when to plant tulsi at home vastu

Tulsi Vastu Tips: तुलसी का पौधा घर में इस दिन लगाएं, खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

Tulsi Vastu Tips:अगर आप घर में तुलसी का पौधा लगाने जा रही हैं तो आपको ध्यान में रखना चाहिए कि इसे कुछ विशेष दिनों में ही लगाएं जिससे समृद्धि बनी रहे। 
Editorial
Updated:- 2022-09-29, 16:01 IST

तुलसी के पौधे को सबसे पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में यह पौधा होता है उसमें हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। तुलसी का पौधा सभी हिन्दू घरों के लिए अनिवार्य माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि तुलसी के पौधे को वास्तु के अनुसार सही दिशा में रखा जाता है तो घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है।

जिस तरह तुलसी के पौधे को लगाने की दिशा जरूरी है, उसी तरह इसे सही दिन में भी लगाने की सलाह दी जाती है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पौधे को विशेष दिनों में ही लगाना चाहिए और कुछ ऐसे भी दिन हैं जिनमें इस पौधे का स्पर्श भी नहीं करना चाहिए।

आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें तुलसी का पौधा आपको घर में किस दिन लगाना चाहिए और इसके क्या नियम हैं जिन्हें मानने की सलाह दी जाती है।

किस दिन घर में लगाएं तुलसी का पौधा (Which Day To Plant Tulsi At Home)

vastu tips for tulsi plant

हिन्दू धर्म शास्त्र और वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर में गुरुवार के दिन लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गुरुवार भगवान विष्णु का दिन है और तुलसी को विष्णु प्रिया के रूप में पूजा जाता है।

इसलिए यदि आप बृहस्पतिवार के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाती हैं तो आपके ऊपर सदैव भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनी रहती है। यदि बात साल के महीनों की होती है तो हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से कार्तिक का महीना इस पौधे को लगाने के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इस पूरे महीने में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है और इसके सामने दीपक जलाया जाता है।

किस दिन न करें तुलसी का स्पर्श (Tulsi Plant In House Vastu)

ज्योतिष और वास्तु में ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पौधे को रविवार के दिन भूलकर भी छूना नहीं चाहिए। इसलिए इस दिन घर में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि तुलसी में नियमित जल चढ़ाना चाहिए, लेकिन रविवार और एकादशी ऐसी तिथि है जिसमें आपको तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इस दिन तुलसी माता भी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: इस समय भूलकर भी न करें तुलसी का स्पर्श, आ सकती है कोई बड़ी मुसीबत

रामा या श्यामा में से कौन सी तुलसी है शुभ

tulsi at home vastu

जिस तुलसी की पत्तियां हरी होती हैं उन्हें रामा तुलसी कहा जाता है और जिसकी पत्तियां गहरे रंग की होती हैं उन्हें श्यामा तुलसी कहा जाता है। श्यामा तुलसी भगवान कृष्ण या राधा रानी के भक्तों के लिए पवित्र मानी जाती है।

यह भगवान कृष्ण से जुड़ी हुई है क्योंकि इसका बैंगनी रंग भगवान कृष्ण के गहरे रंग के समान होता है। ये दोनों ही प्रकार की तुलसी घर के लिए शुभ मानी जाती है, लेकिन ऐसी मान्यता है कि इन दोनों में से कोई एक ही प्रकार की तुलसी घर के आंगन में लगानी चाहिए।

घर में कैसे करें तुलसी की पूजा (Tulsi Puja Rules)

tulsi plant puja vastu tips

हिंदू धर्म में, तुलसी के पौधे को सभी पौधों में सबसे पवित्र माना जाता है। तुलसी के पौधे को स्वर्ग और पृथ्वी के बीच का बिंदु माना जाता है। एक पारंपरिक कथा के अनुसार ब्रह्मा जी इसकी शाखाओं में निवास करते हैं और सभी हिंदू तीर्थ स्थल इसकी जड़ों में निवास करते हैं।

ऐसी मान्यता है कि इसकी जड़ों में गंगा बहती है और सभी देवता इसके तने और पत्तियों में विराजमान होते हैं। इसी वजह से तुलसी के पौधेकी पूजा नियमित रूप से करनी चाहिए और तुलसी के पास दीपक भी जलाकर रखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति नियमित रूप से तुलसी को जल देता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

तुलसी के सूखे हुए पौधे का क्या करें (What To Do If Tulsi Plant Is Drying)

ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पौधे में यदि सूखी हुई मंजरी लगी हैं तो इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए, क्योंकि ये बहुत जल्द ही तुलसी के पौधे को खराब कर सकती है। जिस गमले में तुलसी का पौधा लगा होता है उसकी मिट्टी भी इतनी पवित्र मानी जाती है कि उसमें दोबारा तुलसी का पौधा लगाया जा सकता है।

तुलसी के पौधे की शाखाओं को बिना वजह उखाड़ना और काटना नहीं चाहिए। यदि यह पौधा सूख जाए तो सूखे पौधे को उचित धार्मिक संस्कारों के साथ किसी नदी में प्रवाहित कर दें। तुलसी के सूखे पौधे को कभी घर में नहीं रखना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: तुलसी के पौधे को हरा-भरा रखने के सरल उपाय

यहां बताए नियमों के अनुसार यदि आप घर में तुलसी का पौधा लगाएंगी तो ये आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा और आपके घर की सुख समृद्धि बढ़ाएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: wallpapercave.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।