How To Get Rid Of Rats: चूहे घरों में घुसने के बाद काफी ज्यादा आतंक मचा देते हैं। घर में रखी सामानों को इथर-उधर फैलाने के साथ-साथ चूहे कई सारी चीजें बर्बाद भी कर देते हैं। यही कारण है कि लोग तंग आकर चूहे मारने की दवाई या फिर उसे पकड़ने के लिए पिंजरे का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, चूहों से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ और भी नुस्खे को अपना सकते हैं। इन्हीं में से एक है- घरों में कुछ पौधे लगाना। जी हां, आप अपने आंगन में कुछ पौथे लगाकर चूहों को घर से दूर कर भगा सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको उन पौधों के बारे में बताते हैं, जिन्हें लगाकर आप अपने घरों से चूहों को बिना नुकसान पहुंचाए घर से बाहर कर सकती हैं।
बहुत कम ही लोग जानते हैं कि आपके गार्डन या आंगन में लगा लहसुन का पौधा खाने में स्वाद बढ़ाने के काम आने के साथ-साथ चूहों को दूर भगाने भी कारगर होता है। दरअसल, लहसुन में सल्फर की प्रचुरता होती है, जिसके कारण इसमें से अजीब सी गंध निकलती है। ये गंध चूहे को पसंद नहीं होती है और वे इसके आसपास भी नहीं रहते हैं।
लैवेंडर का पौधा न सिर्फ आपके गार्डन की खूबसूरती को बढ़ाता है। बल्कि यह अपनी खुशबू के लिए भी काफी मशहूर माना जाता है। यही नहीं, चूहों को घर से दूर भगाने के लिए लैवेंडर का पौधा बेहद कारगर हो सकता है। इसके अलावा, आप चाहें तो घर के जिस जगह पर भी चूहों का सबसे ज्यादा बसेरा है, उस जगह पर लैवेंडर पौधे के कुछ डंठल रख सकते हैं। यह चूहों से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार होता है।
प्याज खाने की स्वाद को बढ़ाने के अलावा चूहों की समस्या से भी छुटकारा दिलाते हैं। दरअसल, प्याज की तेज गंध से चूहों की आंखों में जलन होते हैं। इससे, चूहे दूर रहना ही पसंद करते हैं। अगर गलती से भी चूहे ने कच्चे प्याज को निगल लिया तो उनके शरीर में परेशानी बढ़ने लगती है। चूहों में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। इसलिए, चूहों से बचने के लिए प्याज का पौधा काफी काम आता है।
इसे भी पढ़ें- इस दुर्लभ पौधे के बारे में कितना जानते हैं आप
चटनी की स्वाद और खुशबू बढ़ाने के साथ-साथ पुदीना चुहों को दूर भगाने में भी काम आता है। आप इसके लिए अपने गमले में पुदीना का पौधा लगा सकते हैं। दरअसल, चूहों को पुदीना की गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। इसकी खुशबू से चूहे काफी दूर भागते हैं। हालांकि, इसके अलावा भी आप पुदीना से जुड़ा एक उपाय कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक रुई में पेपरमिंट ऑयल के साथ पुदीना के पत्ते को लेकर उस जगह पर रख दें, जहां सबसे ज्यादा चूहे आते हों। इसकी गंध से चूहे अपने आप दूर हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- बीज या जड़ से नहीं, डाल से उगा सकते हैं ये चार पौधे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।