Did Akbar Believe In Hinduism: Did Akbar Believe In Hinduism: मुगल साम्राज्य के बारे में जितना पढ़ा या जाना जाए, उतना कम है... क्योंकि इस साम्राज्य का इतिहास काफी लंबा और रोचक रहा है। वैसे तो इस सल्तनत की नींव मुगल बादशाह बाबर ने की थी, लेकिन इसे समृद्ध अकबर ने किया था।
यही वजह है कि मुगल इतिहास में बाबर के बाद अगर सबसे ज्यादा इंटरेस्टिंग कोई शख्स रहा है, वो अकबर है क्योंकि 13 साल की उम्र में बादशाह बनने वाला पहला मुगल बादशाह था। न सिर्फ अकबर बल्कि शाहजहां का नाम भी मुगल साम्राज्य के शक्तिशाली बादशाहों में आता है।
मगर अकबर की मोहब्बत, साम्राज्य को लेकर कई नई नीतियों को बनाने के लिए भी जाना जाता है। कहा जाता है कि अकबर ने हिंदू रीति-रिवाज को बदलने का काम किया, जिसमें हिंदुओं से निकाह कर मिसाल भी कायम की। तो आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-
यह तो हम सभी को मालूम है कि मुगल साम्राज्यभारतीय इतिहास का सबसे बड़ा साम्राज्य रहा है, जिसकी शुरुआत 16 वी शताब्दी में हुई थी और इसका अंत 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से पहले हो गया था। इस दौरान लगभग 19 सम्राटों ने सत्ता संभालने का काम किया था।
इस साम्राज्य में कई ऐसे बादशाह रहे हैं, जिन्होंने मुगल साम्राज्य को आगे बढ़ाने का काम किया और कई ऐतिहासिक स्मारक भी बनवाई, जिनका अस्तित्व आज भी मौजूद है।
इसे जरूर पढ़ें- मुगल बादशाह अकबर की इन राजपूत बेगमों के बारे में कितना जानते हैं आप?
मुगल साम्राज्य का हर शासक महान रहा है, जिसमें पर अबुल फजल की किताब के मुताबिक एशियाई इतिहास का सबसे महान शासक अकबर था। अकबर ने अपने शासनकाल में पिछले सम्राटों द्वारा खोई हुई भूमि वापस पाने का काम किया।
इसके अलावा, धार्मिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए, अकबर ने एक हिंदू राजकुमारी से शादी की और कुछ हिंदू सिद्धांतों को भी अपना लिया था। (क्यों मुगल साम्राज्य का ये बादशाह गंगाजल को मानता था मिनरल वाटर?)
आपने यकीनन जोधा और अकबर की प्रेम कहानी के बारे में सुना होगा। मगर क्या आपको पता है कि जोधा बेगम एक हिंदू राजकुमारी से संबंध रखती थीं। इनका पूरा नाम मरियम-उज़-ज़मानी जोधा बाई था, जिन्हें हरका बाई, हीर कुंवर आदि नामों से भी पुकारा जाता था। इनका जन्म सन 1542 में हुआ था।
इसके पिता आमेर रियासत के राजा भारमल थे। कहा जाता है कि जोधा-अकबर का निकाह एक राजनीतिक समझौता था, लेकिन बाद में यह समझौता एक प्रेम कहानी में बदल गया।
अबुल फजल की किताब के मुताबिक अकबर की दो ऐसी बेगम रही हैं, जिनका खानदान राजपूत था। इन बेगमों में जोधा बाई और बीबी दौलत शाद था। हालांकि, इसको लेकर कई इतिहासकारों में मतभेद हमेशा से रहा है।
अकबर की इस प्रेम कहानी को फिल्म के द्वारा फिल्मा गया है और इस फिल्म का नाम है मुगल-ए-आज़म। इस कहानी को फिल्माने से पहले फिल्म के निर्माता गोवारिकर ने कई इतिहासकारों से सलाह ली थी।
इसे जरूर पढ़ें- मुगल बादशाह अकबर की इन बेगमों के बारे में कितना जानते हैं आप?
अंडरस्टैंडिंग द ग्रेट मुगल इन टुडेज़ इंडिया में इस बात का उल्लेख मिलता है कि मुगल-ए-आजम में जोधा-बाई को राजा भारमल की बेटी और अकबर की बेगम के तौर पर दिखाया गया है, लेकिन असल में ऐसा नहीं था। आमेर की राजकुमारी हीरा कंवर या हरखा बाई अकबर की पत्नी थीं।
वहीं, अकबर द ग्रेट मुगल: द डेफिनेटली बायोग्राफी में इस बात का उल्लेख मिलता है कि राजा भारमल एक अच्छे रणनीतिकार थे, जिन्होंने अपने भाई से पार पाने के लिए अकबर से अपनी बेटी हरखा बाई से प्रस्ताव रखा था।
उम्मीद है कि आपको अकबर से जुड़ी से जानकारी पसंद आई होगी। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Shutterstock and Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।