आखिर क्यों मुगल साम्राज्य का ये बादशाह गंगाजल को मानता था मिनरल वाटर? जानें रोचक तथ्य

आपने कई मुगल बादशाहों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बादशाह के बारे में बताएंगे, जो गंगाजल पिया करता था।  

which mughal king use ganga water

भारत एक विविध संस्कृति वाला देश है, जिसका इतिहास काफी रोचक रहा है। आपको यहां हर तरह की धार्मिक लोग मिल जाएंगे, जिनके अपने अलग रीति- रिवाज हैं जैसे- हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के लिए गंगाजल अमृत है। इसे हिंदू धर्म में पूजनीय भी माना जाता है। इसका उपयोग पूजा-पाठ और कई धार्मिक गतिविधियों में किया जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गंगाजल का न सिर्फ हिंदू धर्म के लोग बल्कि कई मुस्लिम शासक भी पवित्र माना करते थे। जी हां, आपने सही सुना हम बात कर रहे हैं मुगल बादशाहों की, जो गंगाजल को काफी पवित्र मानते थे। लेकिन एक ऐसा मुगल बादशाह था, जो गंगाजल को पिया करता था, लेकिन क्यों आइए जानते हैं।

किस मुगल बादशाह के लिए मिनरल वाटर था गंगाजल?

Why used gangajal

इतिहास के अनुसार कहा जाता है कि मुगल बादशाह अकबर गंगाजल का इस्तेमाल करता था। इस बात का जिक्र अबुल फजल की किताब 'आइन-ए-अकबरी' में मिलता है। इसमें लेखक के अनुसार अकबर को गंगाजल से काफी प्रेम था। इसलिए वो इसे अक्सर अपने सैनिकों से मंगवाया करता था। न सिर्फ अकबर बल्कि कई मुगल शासक गंगा जल को पवित्र मानते थे।

इसे ज़रूर पढ़ें-मुगल साम्राज्य के इन शक्तिशाली बादशाहों के बारे में कितना जानते हैं आप?

मुगल बादशाह अकबर के बारे में जानिए

Know about akbar

यकीनन आप सभी इस बात से वाकिफ होंगे कि अकबर मुगल साम्राज्य का सबसे महान और शक्तिशाली बादशाहों में से एक था। जिनका जन्म 15 अक्टूबर 1542 को सिंध के राजपूत किले यानि अमरकोट में हुआ था। अकबर का पूरा नाम जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अकबर मुगल साम्राज्य का तीसरा बादशाह और हुमायूं का बेटा था। अकबर ने न सिर्फ मुगल साम्राज्य का विस्तार किया बल्कि इन्होंने कई मकबरे, इमारतों का भी निर्माण करवाया, जिसकी खूबसूरती की पूरी दुनिया आज भी दीवानी है। (हुमायूं की बेगम के बारे में जानें)

प्राइवेट लाइफ ऑफ मुगल्स में मिलता है जिक्र

अकबर को गंगाजल का इस्तेमाल पीने के लिए करता था। कहा जाता है कि जब अकबर फतेहपुर सीकरी में रहता था, तो बादशाह गंगाजल उत्तर प्रदेश से मंगवाया करता था। कभी अकबर के सैनिक गंगाजल हरिद्वार से, तो कभी आगरा से मंगवाया करता था। साथ ही, प्राइवेट लाइफ ऑफ मुगल्स के लेखक राम नाथ के अनुसार अकबर कहीं भी होता था, लेकिन गंगाजल का ही इस्तेमाल करता था।

इसे ज़रूर पढ़ें-मुगल साम्राज्य की इन शक्तिशाली महिलाओं के बारे में कितना जानते हैं आप?

अकबर गंगाजल पसंद करने की वजह

which king used ganga water

कहा जाता है कि अकबर या फिर मुगल बादशाह की गंगाजल पसंद करने के पीछे की वजह यह थी कि गंगाजल कभी खराब नहीं होता, जिसे लंबे समय तक आसानी से स्टोर किया जा सकता है। इसलिए जब भी कोई मुगल बादशाह कहीं बाहर युद्ध पर जाते थे, तो अक्सर गंगाजल अपने साथ रखा करते थे।

वाकई यह सब हम सबको हैरान कर देने वाला है, लेकिन आज भी गंगाजल को लेकर लोगों में ये मान्यता बरकरार है। आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Wikipedia and Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP