herzindagi
tulsi vivah 2024 lighting diya near tulsi

Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे के पास कौन सा दीया जलाएं?

मान्यता है कि तुलसी विवाह के दिन तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है और वैवाहिक जीवन में शांति एवं प्रेम स्थापित होता है। 
Editorial
Updated:- 2024-11-12, 11:57 IST

तुलसी विवाह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन मनाया जाता है। तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी का भगवान शालिग्राम से विवाह कराया जाता है। इस दिन तुलसी पूजन का भी विशेष विधान मौजूद है। मान्यता है कि तुलसी विवाह के दिन तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है और वैवाहिक जीवन में शांति एवं प्रेम स्थापित होता है। वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे के नीचे दीया अवश्य जलाना चाहिए, तभी पूजा पूरी मनाई जाती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि आखिर तुलसी विवाह के दिन कौन सा दीया जलाना चाहिए।

तुलसी विवाह के दिन तुलसी के नीचे जलाएं घी का दीया

tulsi vivah ke din tulsi ke paas kaun sa diya jalaye

तुलसी विवाह के दिन तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन घी का दीपक जलाने से ग्रह दोष दूर होता है। घर में पारिवारिक शांति का वास होता है।

यह भी पढ़ें: Tulsi Vivah Muhurat 2024: 12 या 13 नवंबर, कब है तुलसी विवाह? जानें पूजा का समय और शालिग्राम से तुलसी के विवाह का मुहूर्त

तुलसी विवाह के दिन तुलसी के नीचे जलाएं अलसी का दीया

अलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वहीं, तुलसी भी मां लक्ष्मी का प्रतीक हैं। ऐसे में तुलसी विवाह के दिन तुलसी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में धन का अभाव कभी नहीं होता है।

तुलसी विवाह के दिन तुलसी के नीचे जलाएं कपूर का दीया

कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। वहीं, कपूर का दीया तुलसी विवाह के दिन तुलसी के नीचे जलाने से वैवाहिक जीवन में पसरी नकारात्मकता ख़म हो जाती है और दांपत्य जीवन में मधुरता आने लगती है।

यह भी पढ़ें: Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ, सुख-समृद्धि का होगा घर में वास

तुलसी विवाह के दिन तुलसी के नीचे जलाएं आटे का दीया

tulsi vivah ke din tulsi ke paas kaun sa diya jalaya jata hai

तुलसी विवाह के दिन तुलसी के नीचे आटे का दीया जलाने से वास्तु दोष दूर होता है। बुरी नजर अगर किसी को घर में लगी है तो वह भी उतर जाती है। साथ ही, आटे का प्रतिनिधित्व ग्रह मंगल कुंडली में मजबूत होता है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पास कौन सा दीया जलाना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।