हफ्ते के इन 3 दिनों में जरूर खिलाएं गाय को रोटी, मिलेगी कई दोषों से मुक्ति

Feeding Cow Astrology: ज्योतिष में कई ऐसे कर्म हैं जिनसे जीवन में सकारात्मकता आती है। ज्योतिष के कुछ उपाय आपको सभी नकारात्मक शक्तियों से दूर करने और जीवन को खुशहाल रखने में मदद करते हैं। 

cow feeding astrology   benefits and significance

हिंदू धर्म में विभिन्न कई पशु-पक्षियों को भोजन कराना शुभ हो सकता है। इनमें से गाय को सबसे मुख्य माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि यदि आप नियमित रूप से गाय को रोटी खिलाती हैं तो आपको कई दोषों से मुक्ति मिल सकती है।

इसी वजह से गाय की पूजा विशेष रूप से की जाती है और उसे रोटी खिलाने से आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिष की मानें तो आप अगर कुछ विशेष दिनों में गाय की पूजा करते हैं और गाय को रोटी खिलाते हैं तो आपके लिए कई तरह से लाभदायक माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी-देवता मौजूद होते हैं। इसलिए यदि आप गाय की सेवा करते हैं तो सभी देवी-देवताओं को एक साथ प्रसन्न करने के बराबर फल मिल सकता है।

यही नहीं गाय को नियमित रूप से रोटी में गुड़ और कुछ विशेष दिनों में हल्दी मिलाकर खिलाने की सलाह भी दी जाती है। आइए उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी से जानें कि अपने ग्रहों की शांति के लिए आपको हफ्ते के किन 3 दिनों में गाय को रोटी खिलानी चाहिए।

गाय को रोटी खिलाने का महत्व

feeding cow astrology

हिंदू धर्म में गाय को खाना खिलाना आध्यात्मिक महत्व के साथ एक शुभ और पुण्य कार्य भी माना जाता है। गायें इस संस्कृति में एक विशेष स्थान रखती हैं और प्रचुरता और मातृत्व के प्रतीक के रूप में पूजनीय होती हैं।

यदि आप गाय को रोटी खिलाते हैं तो आपके जीवन में सकारात्मक कर्म एकत्रित होते हैं। गाय को खाना खिलाने जैसे निस्वार्थ कार्य करने से व्यक्तियों के कर्म शुद्ध हो सकते हैं और आध्यात्मिक विकास होता है। ज्योतिष में कुछ ग्रहों की स्थिति को दोषों का कारण माना जाता है, लेकिन गाय को रोटी खिलाने से इन दोषों को मुक्ति किया जा सकता है।

रविवार के दिन जरूर खिलाएं गाय को रोटी

ऐसा माना जाता है कि रविवार का दिन सूर्य देव की समर्पित होता है और यदि आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है तो गाय को कम से कम रविवार के दिन घी लगी हुई रोटी खिलाने की सलाह दी जाती है।

इससे आपको सूर्य की ऊर्जा प्राप्त होती है और सभी दोषों से मुक्ति मिल सकती है। रविवार की सप्ताह का पहला दिन माना जाता है और इस दिन यदि आप गाय को रोटी खिलाती हैं तो आपको पूरे सप्ताह इसके लाभ होते हैं और सभी दोषों से मुक्ति मिल सकती है। कोशिश करें कि इस दिन जब गाय को रोटी खिलाएं तो उसमें गुड़ या चीनी जरूर मिलाएं।

गुरुवार के दिन गाय को रोटी खिलाने के फायदे

feeding roti to cow for pitru dosha

गुरुवार का संबंध गुरु बृहस्पति से होता है, जिन्हें आशीर्वाद और विकास से जुड़ा माना जाताहै। ऐसा माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति गुरुवार के दिन गाय को रोटी खिलाता है तो उसका गुरु मजबूत हो सकता है। अगर आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है तो बृहस्पतिवार के दिन आपको भगवान् विष्णु का पूजन करने के साथ गाय को गुड़ और चना या चने की दाल मिलाकर खिलाते हैं तो आपको कई दोषों से मुक्ति मिल सकती है।

शनिवार के दिन गाय को रोटी खिलाने के फायदे

शनिवार का दिन शनिदेव से जुड़ा होता है। इस दिन लोग शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय आजमाते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि आपकी कुंडली में शनि की साढ़े साती या ढहिया है तो शनिवार के दिन काली गाय को रोटी जरूर खिलाएं। हालांकि शनिवार को कुछ कामों के लिए शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन गाय को रोटी खिलाना इस दिन सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।

इन विशेष दिनों में भी गाय को रोटी खिलाना माना जाता है शुभ

वैसे तो नियमित रूप से गाय को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है, लेकिन यदि आप कुछ विशेष अवसरों पर उसे रोटी खिलाती हैं तो ज्यादा शुभ माना जाता है। जैसे आप किसी भी अमावस्या तिथि के दिन पितरों के नाम से गाय को रोटी खिलाएं, पूर्णिमा तिथि के दिन गाय को रोटी खिलाना न भूलें और पितृ पक्ष के सोलह दिन नियम से गाय को रोटी खिलाएं इससे आपको पितृ दोषों से भी मुक्ति मिल सकती है।

सांस्कृतिक परंपराओं और मान्यताओं के अनुसार यदि आप गाय को शुभ दिनों में रोटी खिलाती हैं तो आपको इसके कई फायदे मिल सकते हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP