Valentine’s Day Restrictions: इन देशों में प्यार का इजहार है गैरकानूनी, जानें कहां रोमांटिक दिन मनाने पर मिलती है सजा

Valentine's Day Is Prohibited In These Countries: दुनिया के कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां वेलेंटाइन डे मनाने की मनाही है। अगर कोई शख्स इस दिन को सेलिब्रेट करता भी है, तो उसे सजा दी जाती है। चलिए आज हम आपको उन देशों के बारे में बताते हैं।
Valentine Day Restrictions

Valentine's Day Is Prohibited In These Countries: फरवरी का महीना प्रेमियों के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इसी महीने में सबसे रोमांटिक दिन वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। 7 फरवरी से शुरू होने वाला वेलेंटाइन वीक 14 फरवरी को खत्म होता है। इस दौरान प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हैं।

वेलेंटाइन डे दुनियाभर में प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को सरप्राइज और तोहफे आदि देते हैं। साथ ही, अपने प्यार का इजहार करते हैं, लेकिन दुनियाभर में कई ऐसे देश भी हैं, जहां इस दिन का जश्न मनाने पर पाबंदी है। इसका उल्लंघन करने पर कड़ी से कड़ी सजा भी हो सकती है। आइए जानते हैं वे कौन-कौन से देश हैं, जहां वेलेंटाइन डे मनाना अपराध माना जाता है।

सऊदी अरब में है वेलेंटाइन डे बैन

Saudi Arabia Valentines Day Ban

सऊदी अरब में वेलेंटाइन डे मनाने की अनुमति नहीं है। इस देश की इस्लामिक विचारधारा के अनुसार, यह एक पश्चिमी परंपरा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। कई सालों तक यहां इस दिन को मनाना पूरी तरह प्रतिबंधित था, यहां तक कि लाल गुलाब और गिफ्ट्स तक बेचना भी मना था। हालांकि, हाल के वर्षों में कुछ लोगों ने इसे निजी तौर पर मनाना शुरू किया है, लेकिन सार्वजनिक रूप से इसे मनाने की इजाजत अब भी नहीं है।

उज्बेकिस्तान में क्यों है वेलेंटाइन डे मनाने पर रोक?

Which Countries Dont Celebrate Valentines Day

उज्बेकिस्तान में साल 2012 तक वेलेंटाइन डे मनाने की कोई मनाही नहीं थी, लेकिन इसके बाद देश की सरकार ने इस पर रोक लगा दी। इसके पीछे एक प्रमुख कारण यह था कि 14 फरवरी को ही उज्बेकिस्तान के राष्ट्रीय नायक और मुगल सम्राट बाबर का जन्मदिन होता है। सरकार चाहती थी कि लोग इस दिन बाबर को याद करें और उनके योगदान का सम्मान करें, इसलिए वेलेंटाइन डे पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

मलेशिया में वेलेंटाइन डे मनाने पर हो सकती है जेल

Religious Restrictions on Valentines Day

मलेशिया में वेलेंटाइन डे को लेकर सबसे सख्त नियम हैं। यह एक इस्लामिक देश है और यहां की सरकार का मानना है कि यह दिन नैतिकता को कमजोर करता है और युवाओं को गलत राह पर ले जाता है। साल 2005 में मलेशिया की धार्मिक परिषद ने वेलेंटाइन डे के खिलाफ फतवा जारी कर दिया था। यहां अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक रूप से इस दिन प्यार का इजहार करता है या किसी को प्रपोज करता है, तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-Valentine Day List 2025: रोज डे से हग डे तक, प्यार का हफ्ता हो रहा है इस दिन से शुरू...नोट कर लें वेलेंटाइन डे वीक का पूरा शेड्यूल

पाकिस्तान में हाईकोर्ट के आदेश से लगा प्रतिबंध

पाकिस्तान में साल 2018 में इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने वेलेंटाइन डे पर प्रतिबंध लगा दिया था। एक नागरिक की याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि यह दिन इस्लाम की शिक्षाओं के खिलाफ है और इसे मनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके बाद से पाकिस्तान में वेलेंटाइन डे से जुड़े किसी भी सार्वजनिक आयोजन पर रोक लगा दी गई है।

इसे भी पढ़ें-वेलेंटाइन डे पार्टी में आपके लुक का हर कोई हो जाएगा फैन जब स्टाइल करेंगी ये ऑफ शोल्डर ड्रेसेस

ईरान में है वेलेंटाइन डे पर रोक

Love Festival Ban in the world

ईरान सरकार ने 2010 में आधिकारिक रूप से वेलेंटाइन डे पर रोक लगा दी थी। इस्लामिक कानूनों का पालन करने वाला यह देश इसे पश्चिमी सभ्यता की नकल मानता है। यहां अगर कोई अविवाहित जोड़ा इस दिन एक-दूसरे के साथ डांस करता हुआ या रोमांटिक मूड में नजर आता है, तो उन्हें जेल तक भेजा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-Valentine Week 2025: गुलाब के रंगों के पीछे छिपे हैं खास इशारे, जानें किस रंग का क्या है मतलब

Valentine's Day 2025: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए करना है कुछ खास, तो HerZindagi पर जानें कम्पलीट Valentine's Day Week List, बेस्ट डेकोरेशन एंड प्रपोजल आइडियाज, गिफ्ट सजेशन और बहुत कुछ। रोमांस से भरपूर इस हफ्ते को कैसे सेलिब्रेट करें, इसकी पूरी जानकारी के लिए विजिट करें हमारा Valentine's Day पेज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP