वास्तुशास्त्र आपके जीवन में बदलाव लाने में कई तरह से मदद कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि यदि घर में रखी किसी भी वास्तु की दिशा और स्थान वास्तु के अनुसार तय की गई हो तो घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है।
ऐसे ही यदि हम वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भगवान शिव की मूर्ति रखते हैं तो इसके भी कई सकारात्मक लाभ होते हैं। यदि आप विदेश में रहते हैं तब भी आपको शिव जी की मूर्ति के लिए वास्तु से जुड़े कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए।
यदि शिव जी की मूर्ति का स्थान वास्तु के अनुरूप होता है तो ये घर में समृद्धि के स्रोत खोलने में मदद करती है, वहीँ इस मूर्ति की गलत दिशा आपके जीवन में परेशानियों का कारण भी बन सकती है। अगर आप भी इसके वास्तु नियमों के बारे में विस्तार से जानना चाहती हैं तो Life Coach और Astrologer, Dr. Sheetal Shaparia से यहां विस्तार से जानें कुछ वास्तु नियम।
घर में भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करने के लिए सबसे अच्छी दिशा घर का उत्तर-पूर्व कोना होता है। इसे ईशान कोण के नाम से भी जाना जाता है और यह घर की सबसे शुभ दिशा मानी जाती है। ज्योतिष में घर का मंदिर भी इसी स्थान पर स्थापित करने की सलाह दी जाती है। यदि आप शिव जी की मूर्ति स्थापित करती हैं तो इसे एक ऊंचे स्थान व वेदी पर रखा जाना चाहिए और इसका मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर के मंदिर में वास्तु के अनुसार रखें शिवलिंग
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: क्या घर में शिव परिवार की तस्वीर रखना ठीक है
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ शिव मूर्तियां ऐसी होती हैं जिन्हें घर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसमें शिव के नटराज रूप को प्रमुख माना जाता है। यह शिव की नृत्य करती हुई मूर्ति मानी जाती है जिसका संबंध विनाश से होता है। ऐसा माना जाता है कि घर में नटराज की मूर्ति रखने से अशांति और झगड़े हो सकते हैं। इसके अलावा आपको शिव के रुद्र अवतार की मूर्ति भी नहीं रखनी चाहिए। घर में शिव जी के रुद्र स्वरुप की मूर्ति रखने से नकारात्मक ऊर्जा पैदा हो सकती है
यदि आप घर में भगवान शिव की मूर्ति रखते समय वास्तु के इन नियमों का पालन करती हैं तो सदैव समृद्धि बनी रहती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।