herzindagi
Why is a budget called a budget

Budget शब्द कहां से आया और क्या है इसका मतलब? 80% लोगों को नहीं पता होगा सही जवाब

What is Origin of the Budget: 1 फरवरी, 2026 को बजट आने वाला है। अब ऐसे में हर तरफ बजट के विषय पर चर्चा चल रही है, लेकिन क्या आपको पता है कि बजट शब्द कहां से क्या है? अगर नहीं, तो इस लेख में जानें-
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 18:27 IST

Budget Word Origin And Meaning: 1 फरवरी, 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौंवी बार बजट पेश करने वाली हैं। अब ऐसे में चारों तरफ बजट के विषय पर चर्चा चल रही है और अखबारों से लेकर टेलीविजन पर इससे जुड़ी खबरें आ रही हैं। बात जब भी बजट की होती है, तो हमारे मन में आंकड़ों और टैक्स की गणना घूमने लगती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि जिस शब्द पर दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाएं और लोगों का आस लगी हुई है, वह शब्द कहां से आया है। यकीनन आप दिन-भर में 4-5 बार बजट के विषय के बारे सुनते या खुद ही बात करते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि बजट शब्द कहां से आया और इसे हिंदी में क्या कहां जाता है? अगर नहीं, तो नीचे लेख में जानिए बारे में-

बजट शब्द कहां से आया है?

meaning and origin of budget

बजट का मतलब आमतौर पर लोग खर्च से जोड़ते हुए देखते हैं, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। बजट शब्द की उत्पत्ति फ्रांसीसी भाषा के शब्द बुजेट (Bougette) से हुई है, जिसका मतलब चमड़े का छोटा थैला होता है।

इसे भी पढ़ें- Interim Budget Vs Full Budget: अंतरिम और पूर्ण बजट में क्या होता है अंतर? सरकार के पास कहां से आता है पैसा

बजट शब्द का क्यों होता है मतलब?

बजट शब्द का मतलब, आसान शब्दों में कहें तो बजट एक वित्तीय योजना है। इसमें सरकार या कोई व्यक्ति दो मुख्य बातों पैसा कहां से आएगा? पैसा कहां खर्च किया जाएगा? का हिसाब-किताब लगाता है।

बजट नाम क्यों प्रचलन में आया?

how budget word originated

हर नाम के पीछे कोई-न-कोई कहानी जरूर होती है। ऐसा ही कुछ बजट शब्द के पीछे भी है। साल 1733 में ब्रिटेन के वित्त मंत्री सर रॉबर्ट वालपोल जब संसद में सरकार की वित्तीय योजना पेश करने आए, तो उन्होंने अपने कागजात एक चमड़े के बैग से निकाले थे।

उस समय उनके विरोधियों ने मजाक उड़ाते हुए कहा, The Budget opened यानी थैला खुल गया। धीरे-धीरे सरकार की आय-व्यय के ब्योरे के लिए बजट शब्द बोला  जाना शुरु हो गया।

आज के दौर में बदल गया बजट पेश करने का स्वरूप

समय के साथ बजट पेश करने का तरीका काफी बदल गया है। पहले भारत में बजट चमड़े के ब्रीफकेस में पेश किया जाता था। वहीं अब यह पूरी तरह डिजिटल हो गया है। वर्तमान में वित्त मंत्री लाल कपड़े में लिपटे टैबलेट के माध्यम से बजट पेश करती हैं, जिसे पेपरलेस बजट कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें- Budget 2026: ब्रीफकेस से 'बहीखाता' और फिर 'टैबलेट' तक,  भारत के बजट से जुड़े ये बदलाव जरूर होने चाहिए पता

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं साथ ही फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- shutterstock and herzindagi




यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।