When Shakti Kapoor Was Slapped 3 Times: बॉलीवुड की कुछ जोड़ी इतनी सुपरहिट होती है कि दर्शक उन्हें हमेशा याद रखते हैं। अब आप शक्ति कपूर और कादर खान की जोड़ी को ही देख लिजिए। सालों बाद भी दर्शकों के दिन भी दोनों की एक्टिंग की स्मृति मौजूद है। दोनों की फिल्में तो आपने बहुत देखी होंगी, लेकिन क्या आपको पता है कि एक समय पर शक्ति कपूर को फिल्म के सेट पर 3 थप्पड़ भी पड़े थे? शक्ति कपूर से जुड़े इस किस्से में कादर खान का नाम भी शामिल है। आइए जानते हैं इस दिलचस्प किस्से के बारे में।
शक्ति कपूर को किसने मारे थे थप्पड़?
शक्ति कपूर कुछ समय पहले कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। एक्टर ने खुद शो के दौरान बताया था कि एक दफा उन्हे फिल्म के सेट पर 1-2 नहीं बल्कि 3 थप्पड़ पड़ चुके हैं। यह थप्पड़ किसी और ने नहीं बल्कि कादर खान ने मारे थे।
आखिर शक्ति कपूर को क्यों मारे गए थे तमाचे
- शक्ति कपूर ने शो के दौरान बताया था कि जब वह फिल्म 'मवाली' की शूटिंग कर रहे थे इसी दौरान उन्हें तमाचे पड़े जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े थे।

- इस घटना के बाद शक्ति कपूर को इतना बुरा महसूस हुआ था कि उन्होंने फिल्मी दुनिया को छोड़ने का फैसला ले लिया था। शक्ति कपूर को पहले थप्पड़ कादर खान ने, दूसरा एक्ट्रएस अरुणा ईरानी ने मारा और इसके बाद उन्हे एक और थप्पड़ पड़ा।
- 3 थप्पड़ के पीछे की वजह फिल्म की शूटिंग थी। यह सब कुछ फिल्म के एक शॉट के लिए हो रहा है। हालांकि इस वजह से शक्ति कपूर को बहुत बुरा लगा इसलिए उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का भी मन बना लिया था।
- इस सीन के बाद शक्ति कपूर को एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन ने उन्हें सलाह दी थी कि अगर उन्हें फिल्म में थप्पड़ भी खाने पड़े तो भी वह रुकें। उन्होंने कहा कि इससे शक्ति कपूर को वह पहचान और प्रसिद्धि मिलेगी जो वह चाहते थे। मवाली फिल्म के बाद ऐसा सच भी हुआ। आज शक्ति कपूर लोगों के दिल में बहुत खास स्थान रखते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों