herzindagi
womens equality day  theme

Women's Equality Day Kab Hai 2023: कब और क्यों मनाया जाता है महिला समानता दिवस, जानें इसका इतिहास और उद्देश्य

<strong>Women's Equality Day&nbsp;</strong><strong>Kab Hai</strong><strong>&nbsp;2023:</strong> हर साल महिला समानता दिवस मनाया जाता है। इस दिन कई जगहों पर कार्यक्रमों और सेमिनार का आयोजन किया जाता है। चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-08-04, 17:38 IST

कानून की नजर में महिला और पुरुष दोनों को ही बराबर का अधिकार मिला हुआ हो, लेकिन समाज में अभी भी महिलाओं को लेकर लोगों के मन में दोहरी मानसिकता है। महिला समानता दिवस की शुरुआत कैसे हुई और इस दिन को कब मनाया जाता है? चलिए इन सभी चीजों के बारे में आपको बताते हैं। 

कब मनाया जाता है महिला समानता दिवस? (When Is Women's Equality Day Celebrated?)

when is womens equality day celebrated

हर साल दुनियाभर में 26 अगस्त को महिला समानता दिवस मनाया जाता है। इस दिन कई जगहों पर महिलाओं के अधिकारों से जुड़े कई कार्यक्रमों और सेमिनार्स का आयोजन किया जाता है। 

क्या है महिला समानता दिवस का इतिहास? (History Of Women's Equality Day)

साल 1853 से महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई अमेरिका में शुरू हुई थी। इस लड़ाई में विवाहित महिलाओं ने संपत्ति में अधिकार की मांग की थी। उस दौरान अमेरिका ही नहीं बल्कि कई पश्चिमी देशों में महिलाओं को कुछ अधिकार ही दिए गए थे और पुरुषों की तुलना में उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव किया जाता था और उन्हें इज्जत भी नहीं देते थे, लेकिन जब साल 1890 में अमेरिका में नेशनल अमेरिकन वूमेन सफरेज एसोसिएशन का गठन किया गया तब इस संगठन ने महिलाओं को वोट डालने का अधिकार देने की बात की।

इसके बाद साल 1920 में महिलाओं को अमेरिका में वोट देने का अधिकार मिला। इस दिन को याद करते हुए हर साल दुनियाभर में महिला समानता दिवस मनाया जाने लगा। 

 इसे जरूर पढ़ें- शादी करने से पहले हर महिला को जरूर जानने चाहिए ये 5 महत्वपूर्ण अधिकार

क्या है महिला समानता दिवस का महत्व(Significance Of Women's Equality Day)

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। फिर चाहे वह राजनीति का क्षेत्र हो या फिर मूवी इंडस्ट्री। महिलाओं ने कई बड़ी जिम्मेदारियों को निभाकर यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं और उनका मुकाबला किसी भी क्षेत्र में कर सकती हैं। इस दिन पर लोगों को महिलाओं के अधिकारों के बारे में अलग-अलग आयोजन के द्वारा जागरूक किया जाता है। 

पिछले साल महिला समानता दिवस की थीम हार्ड वोन ... नॉट डन थी। इस साल की थीम के बारे में यूएस सरकार ने कोई घोषणा नहीं की है। 

 इसे भी पढ़ेंःदहेज के बारे में क्या कहता है भारत का कानून? जानने के लिए पढ़ें

आपको महिला समानता दिवस से जुड़ी यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

  

 

Image Credit- freepik

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।