ज्योतिष शास्त्र के साथ-साथ हाथों की लकीरों में भी बहुत सी बातें छिपी रहती हैं। खासतौर पर हाथों में रेखाओं के माध्यम से बनने वाले चिन्ह जातकों के जीवन से जुड़ी बहुत सारी बातें बताते हैं। कई बार हाथों की रेखाएं मिलकर अंग्रेजी के अक्षरों की आकृतियां भी बनाती हैं। आपको हम पहले ही बता चुके हैं कि हाथ में M बनता है, तो उसके क्या मायने होते हैं।
इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि जब हथेली में मौजूद 2 रेखाएं मिल कर Y बनाती हैं, तब क्या होता है? इस बारे में हमने पामिस्ट्री में गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर शेफाली गर्ग से बात की है।
वह कहती हैं, 'Y अक्षर आपको हर किसी के हाथों में नजर आ जाएगा। अलग-अलग रेखाओं और पर्वत पर बने Y का अर्थ अलग होता है और ऊर्जाएं भी अलग होती हैं।'
इसे जरूर पढ़ें- क्या आपके हाथ पर भी बनता है M? जानें क्या होता है इसका मतलब
जिस भी मुख्य रेखा के अंत के सिरे में वाई बन रहा है और वह रेखा यदि कटी हुई है या वाई स्पष्ट नहीं है, तो इसका अर्थ होगा कि जहां कटाव है केवल उस क्षेत्र में कुछ तनाव हो सकता है।
यदि रेखा पूरी तरह बिना टूटे हुए वाई बना रही है, मगर वाई बनने के बाद आगे की ओर X या जाल नजर आ रहा है, तो इसका अर्थ होता है कि आपको उस क्षेत्र और उस आयु में किसी न किसी कठिनाई का सामना करना होगा।
इसे जरूर पढ़ें- हाथ की रेखाएं बताती हैं व्यक्ति का व्यक्तित्व, आप भी जानें अपने बारे में
पहले के समय में ज्यादातर महिलाएं घर के ही काम करती थीं और पुरुषों पर निर्भर रहती थीं। मगर आज की महिलाएं कामकाजी हैं और अपने पैरों पर खड़ी हैं। ऐसे में जो व्यक्ति किसी दूसरे की कमाई पर निर्भर करता है उसका उल्टा हाथ देखा जाता है और जो व्यक्ति खुद धन कमाता है उसका वह हाथ देखा जाता है, जो वर्किंग होता है यानि आमतौर पर लोग सीधे हाथ से काम करते हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि स्त्री हो या पुरुष, कामकाजी है, तो उसका जीवन और व्यक्तित्व सीधे हाथ की रेखाओं पर ही निर्भर करता है।
आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।