सनातन धर्म में जिस तरह भगवान को भोग लगाना महत्वपूर्ण माना जाता है। ठीक वैसी है भगवान को किस तरह के पात्र और किस प्रकार का भोग लगाना शुभ माना गया है। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। क्योंकि पूजा-पाठ में नियमित कोई भी काम करना सौभाग्य का कारक माना गया है। इतना ही नहीं, अगर भक्त अपने आराध्य के लिए कोई भी काम प्रेम से करें तो भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं। भगवान को भोग भी कितने प्रकार के पात्र में लगाया जाता है। अब ऐसे में सवाल है कि भगवान को किस तरह की कटोरी में भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सनातन धर्म में पूजा पाठ के दौरान तांबे के बर्तनों का विशेष महत्व है। तांबे को एक शुद्ध और पवित्र धातु माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तांबे के बर्तन में भगवान को भोग लगाने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। आपको बता दें, तांबे के बर्तन में भोजन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तांबा सूर्य की धातु है और इसे ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। तांबे के बर्तन में भोग लगाने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान को क्यों लगाया जाता है भोग? जानें कारण और नियम
भगवान को भोग लगाने के लिए प्रसादम कटोरी का उपयोग करना सदियों से चला आ रहा है। भगवान की प्रसादम कटोरी छोटी सी होती है और आपको धातु के भी कटोरी मिल जाएगी। आपको बता दें, प्रसादम कटोरी विशेष रूप से पवित्रता को दर्शाती है और यह केवल भगवान को भोग लगाने के लिए ही शुभ माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - पूजा में भोग लगाने की सही विधि क्या है, जानें नियम
भगवान को चढ़ाया जाने वाला भोजन सात्विक होना चाहिए।
भोजन को साफ और स्वच्छ तरीके से बनाया जाना चाहिए। भोजन बनाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो लेना चाहिए।
भोजन को भगवान को समर्पित करने के बाद ही उसे ग्रहण करना चाहिए।
भोजन को भगवान को उचित समय पर अर्पित करना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।