भगवान गणेश को हिंदू धर्म में सबसे लोकप्रिय देवता के रूप में पूजा जाता है। यही वजह है कि उन्हें विघ्न विनाशन हारी प्रथम पूजनीय माना जाता है। इसलिए गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं और उन्हें उनकी पसंद के भोग भी अर्पित करते हैं। वैसे तो गणपति का पूजन हर एक अवसर पर करना फलदायी माना जाता है लेकिन मुख्य रूप से किसी भी महीने की चतुर्थी तिथि को गणपति विशेष रूप से लाभदायक होता है। इन सबमें भी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण बताया जाता है। इसे गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है और इस दिन से गणेशोत्सव का शुभारम्भ होता है जो पूरे 10 दिनों तक बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।
गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घरों में गणपति की स्थापना करते हैं और उन्हें विशेष तरह के भोग अर्पित करते हैं। मान्यता है कि गणपति को जो भोग इस तिथि के दिन अर्पित किये जाते हैं वो उन्हें तुरंत स्वीकार्य होते हैं। इसलिए इस दिन भोग अर्पित करने का भी विशेष महत्त्व है। आइए एस्ट्रोलॉजर और वास्तु स्पेशलिस्ट डॉ आरती दहिया जी से जानें कि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार क्या-क्या भोग अर्पित करने चाहिए और उनका क्या महत्व है।
आरती दहिया जी बताती हैं कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है इसलिए भगवान गणेश (भगवान गणेश को प्रसन्न करने के उपाय) हर बाधा को दूर करने वाले हैं। उन्हें स्वास्थ्य, धन, ज्ञान, बुद्धि, बुद्धि और समृद्धि का प्रदाता भी कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार बुध को सफलता का ग्रह माना जाता है और बुधवार को बुध ग्रह का दिन माना जाता है इसलिए प्रत्येक बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करने से समृद्धि और वृद्धि प्राप्त होती है। लेकिन लोग गणेश चतुर्थी को बहुत उत्साह और प्रेम के साथ मनाते हैं और इस दिन गणपति को उनकी पसंद के अनुसार भोग लगाना उचित होता है। इस साल यह त्यौहार 10 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन राशि के अनुसार भगवान गणेश को भोग अर्पित करें।
यदि आप घर में गणपति स्थापित करें तो आपको गणपति को गणेश चतुर्थी के दिन लाल वस्त्रों से सुसज्जित करके उन्हें लाल फल का मुख्य रूप से अनार का भोग लगाना है। ऐसा करने से मेष राशि के जातकों पर भगवान गणेश की कृपा दृष्टि होगी।
इसे जरूर पढ़ें:ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें कब है गणेश चतुर्थी का त्योहार, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
वृषभ राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणपति को गुलाबी वस्त्रों से सुसज्जित करके उन्हें मलाई के लड्डू भोग के रूप में अर्पित करें। ऐसा करना वृषभराशि के लोगों के लिए विशेष रूप से फलदायी होगा और सभी मनोकामनाओं को पूरा करेगा।
गणपति का दिन मुख्य रूप से बुधवार माना जाता है और इसलिए गणपति को हरा रंग मुख्य रूप से पसंद होता है। मिथुन राशि के लोग गणपति को प्रसन्न करने के लिए गणेश चतुर्थी में हरे रंग के वस्त्र धारण करें और पान अर्पित करें।
कर्क राशि के लोग गणेश चतुर्थी के दिन यदि सफेद वस्त्र धारण करेंगे और और चावल की खीर भगवान गणेश को अर्पित करेंगे तो ऐसा करना उनके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा। ऐसा करने से भगवान गणपति अपने भक्तों की सारी बाधाएं दूर करेंगे।
गणेश चतुर्थी के दिन सिंह राशि के जातक भगवान गणेश जी को पीले वस्त्र धारण कराएं और बूंदी के लड्डू अर्पित करें। गणेश जी को बूंदी के लड्डू अत्यंत प्रिय हैं इसलिए इन लड्डुओं का भोग लगाने से उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है।
कन्या राशि के लोग गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को हरे रंग के वस्त्रों से सुसज्जित करें और उन्हें दूर्वा घास अर्पित करें। ऐसा करना इस राशि के लोगों के लिए विशेष रूप से फलदायी होगा।
गणेश चतुर्थी के दिन सफेद रंग के वस्त्र उतारकर गणेश जी को अर्पित करें और रबड़ी मलाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।
वृश्चिक राशि के लोग यदि गणेश चतुर्थी वाले दिन भगवान गणपति को लाल रंग के वस्त्रों से सुसज्जित करके गुलकंद की मिठाई अर्पित करेंगे तो ये उनके लिए विशेष फलदायी होगा।
इस राशि के लोग गणेश चतुर्थी के दिन गणपति को पीले वस्त्र पहनाएं और उन्हें भोग में बेसन के लड्डू चढ़ाएं। ऐसा करना विशेष रूप से फलदायी होगा और मनोकामनाओं की पूर्ति भी करेगा।
मकर राशि के लोग भगवान गणेश को नीले वस्त्र पहनाएं और तिल के लड्डुओं का भोग लगाएं। ऐसा करना गणपति को प्रसन्न करने का अच्छा उपाय है। गणेश चतुर्थी के दिन किया गया ये उपाय आपकी किस्मत भी बदल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:Hartalika Teej 2021: जानें कब है हरतालिका तीज का त्योहार, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
कुम्भ राशि के लोग गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी को नीले और सफेद रंग के वस्त्रों से सुसज्जित करें और गुलाब जामुन का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी को भगवा रंग के वस्त्र पहनाएं और भोग में पतीसा अर्पित करें। ऐसा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
राशि के अनुसार किये गए उपर्यक्त उपाय आपकी किस्मत बदलने के साथ आपके जीवन में खुशहाली भी ला सकते हैं। इसलिए गणेश चतुर्थी के दिन इन उपायों को जरूर फॉलो करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and unsplash
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।