हम सभी जींस पहनते हैं। खासतौर पर काली और नीली जींस का क्रेज कभी कम नहीं होगा, लेकिन जींस के साथ यह परेशानी होती है कि इनका रंग फेड हो जाता है। क्या आपकी फेवरेट ब्लैक जींस कभी फेड हुई है, जिसे आप अब नहीं पहनती हैं? ब्लैक फेड जींस को फेंकने के बजाय आप आसानी से इसे नई जैसी बना सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको जींस को डाई करने से लेकर धोने तक का सही तरीका बताएंगे।
क्यों होता है जींस का रंग फेड?
- जींस को गरम पानी मैं धोने के कारण इसका रंग फेड हो जाता है। इसलिए आपको जींस को हमेशा ठंडे पानी में ही धोना चाहिए।
- क्या आप भी जींस को मशीन में धोती हैं? अगर हां, तो ऐसा करना छोड़ दें। इसके बजाय हाथों से जींस धोना चाहिए।
- जींस को डायरेक्ट धूप में सूखाने से बचें। इसके कारण जींस का रंग हल्का पड़ जाता है।
- क्या आप जानती हैं कि कपड़ों को उलटा करके धोना चाहिए? खासतौर पर जींस और जैकेट को। अगर आप भी जींस को बिना उलटा किए हुए धोती हैं तो यह एक गलत आदत है। ऐसा करने से जींस का रंग हल्का हो जाता है।
- जींस को ड्रायर में नहीं सुखाना चाहिए। ड्रायर में जींस को सुखाने से जींस के रंग पर असर पड़ता है। इसके बजाय नेचुरल हवा कपड़े सुखाएं।
जींस को करें डाई
अगर आपकी जींस का कलर फेड हो गया है तो आपको डाई का इस्तेमाल करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि डाई का कलर आपकी जींस से मिलना चाहिए, क्योंकि ब्लैक कलर में भी कई वैरायटी आती है।
इसके साथ ही डाई लिक्विड और पाउडर दोनों फॉर्म में आती है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि आपकी जींस के लिए दोनों में से क्या सही है?
डाई का इस्तेमाल करने से पहले बोतल पर लिखी जानकारी जरूर पढ़ें, ताकि आपको यह पता चल जाए कि डाई का इस्तेमाल कैसे करना है। आपको यह भी बता दें कि लिक्विड डाई कंसंट्रेट होती है। यानी, इसमें पहले से ही पानी मिलाया जाता है। वहीं पाउडर को आपको पेस्ट में बदलना होगा।
इसे भी पढ़ें:जीन्स धोते समय ध्यान रखें ये बातें, ना रंग होगा फेड ना लगेगी ज्यादा मेहनत
कैसे करें डाई?
- जींस को डाई करने के लिए 3 से 4 लीटर पानी में ब्लैक कलर डाई डालें।
- करीब 10 से 15 मिनट बाद इस पानी में एक चम्मच सिरका डालें। (सिरका का इस्तेमाल करने के तरीके)
- अब इस पानी में जींस को कुछ देर तक भीगने के लिए छोड़ दें।
- इस बात का ध्यान रखें कि आपको जींस को बीच-बीच में किसी लकड़ी की मदद से हिलाना होगा ताकि कलर पूरी जींस पर अच्छे से लग जाए।
- करीब 2 घंटे बाद जींस को डाई से निकाल लें और हवा में सुखाएं।
इन बातों का रखें ध्यान
- जींस को धोने के लिए सही डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना जरूरी है। केमिकल बेस्ड डिटर्जेंट के इस्तेमाल से जींस का रंग प्रभावित हो सकता है। इसके बजाय नेचुरल चीजों से बनी सर्फ का इस्तेमाल करें।
- अक्सर कपड़ों पर दाग लग जाते हैं। अगर आपकी जींस पर दाग लग गया है तो पूरी जींस को धोने के बजाय केवल दाग को साफ करें।
- बार-बार जींस को धोना नहीं चाहिए। महीने में एक बार वॉश करना काफी है। इसके कारण न केवल रंग हल्का हो जाता है, बल्कि जींस जल्दी खराब भी हो जाती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों