जीन्स धोते समय ध्यान रखें ये बातें, ना रंग होगा फेड ना लगेगी ज्यादा मेहनत

आपकी अलमारी में जीन्स जरूर मौजूद होगी। इनकी धुलाई करना थोड़ा सा मुश्किल होता है क्योंकि मशीन में धोने से इनका रंग उड़ जाता है। अगर आपके साथ भी यह समस्या है, तो इस स्टोरी को जरूर पढ़ें। 

How to wash jeans without fading

जीन्स हमारे वॉर्डरोब के सबसे वर्सेटाइल कपड़ों में से एक होती है। ब्लू, ब्लैक, ग्रे और ना जाने कौन-कौन से रंग अब मार्केट में उपलब्ध हैं। इन्हें आप किसी भी ओकेजन के लिए स्टाइल कर सकते हैं। पर जीन्स के साथ एक समस्या यह भी होती है कि समय के साथ-साथ इनका रंग फीका पड़ने लगता है। खासतौर पर ब्लैक जीन्स तो सिर्फ पहली धुलाई से पहले तक ही सबसे डार्क रहती है। जीन्स को हाथ से धोया जाए, तो कुछ दिन तक फिर भी ठीक रहती है, लेकिन इसे हाथ से धोना आसान भी नहीं है।

अगर आपकी भी यह समस्या है, तो हम आपको कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताएंगे जो बहुत ही आसानी से आपकी जीन्स की धुलाई को बेहतर बना सकते हैं।

जीन्स का रंग क्यों हो जाता है फेड?

जीन्स को अगर मशीन में बार-बार धोया जाता है, गर्म पानी से धोया जाता है और सीधी सनलाइन में सुखाया जाता है, तो उसका रंग जल्दी फेड होता है।

jeans and its tricks

इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं इन 11 तरह की जीन्स के बारे में?

जीन्स के फेड होने का कारण उसके डाई में छुपा होता है। दरअसल, डेनिम के कपड़े को डाई में भिगोया जाता है और फिर उसे निकाल कर हवा में सुखाया जाता है। ऑक्सीडाइजेशन प्रोसेस के कारण रंग फाइबर से बाइंड होता है। अब डेनिम काफी मोटा धागा होता है और ऐसे में डाई उसकी अंदरूनी सतह तक नहीं जा पाता है। इसके कारण धीरे-धीरे जीन्स फेड होने लगती है।

जीन्स की धुलाई में करें सिरके का इस्तेमाल

अगर आपने नोटिस किया है कि आपकी जीन्स हर वॉश के बाद थोड़ी फेड हो रही है, तो आपको कलर प्रोटेक्शन डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। आप सिरके का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

आप जीन्स को धोते समय थोड़े से डिटर्जेंट के साथ सफेद सिरका डालें। इसके बाद इसे मशीन की डेलिकेट वॉश साइकिल में धोएं।

आप हर बार ब्लैक जीन्स को डाई भी कर सकती हैं। धुलाई के बाद इसे ठंडे पानी में डाई मिलाकर डाल दें। इसके साथ सिरका और नमक डालें। ध्यान रहे कि पानी ठंडा होना चाहिए। आप प्रोफेशनल डाई नहीं बल्कि नॉर्मल फैब्रिक डाई कर रही हैं।

jeans and its washing tricks

डाई करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

  • ठंडे पानी में 1 कप सफेद सिरका और 1 बड़ा चम्मच नमक डालें।
  • अब अपनी जीन्स को उल्टा करें।
  • इसे 30 से 60 मिनट के लिए सोक कर दें।
  • जीन्स को एयर ड्राई ही करें।

इसे जरूर पढ़ें- जींस चुनने में होती है परेशानी तो फॉलो करें ये सिंपल टिप्स

ध्यान रखें कि डाई करने के बाद जीन्स को बाकी कपड़ों के साथ ना धोएं। इससे जीन्स का रंग बाकी कपड़ों पर चढ़ सकता है।

jeans washing tricks

जीन्स को फेड होने से बचाने के अन्य टिप्स

  • जीन्स को धोने से पहले सिरके और नमक के पानी में सोक करें। इससे जीन्स का रंग ज्यादा पक्का होगा और अगर कोई दाग लगा है, तो वो जल्दी धुल जाएगा।
  • जीन्स में अगर कोई एक दाग ही धोना है, तो सिर्फ उसी स्टेन पर डिटर्जेंट लगाकर साफ कर लें। पूरी जीन्स को धोने से बचें। इससे आपकी जीन्स का रंग ज्यादा दिनों तक चलेगा।
  • जीन्स को हमेशा उल्टा करके धोएं। मशीन में धोते समय तो इस बात का बहुत ध्यान रखें। इससे आपके कपड़ों के फाइबर ज्यादा दिनों तक ठीक रहेंगे।
  • जीन्स धोते समय वॉशिंग मशीन को ओवरलोड ना करें। अन्य कपड़ों के साथ फ्रिक्शन होने पर जीन्स का रंग उड़ जाता है।
  • जीन्स को हमेशा ठंडे पानी से धोना चाहिए। गर्म पानी दाग तो निकाल देता है और उसके साथ-साथ वो कपड़े का रंग भी हल्का कर देता है।
  • जीन्स को ड्रायर में ना डालें। उसे एयर ड्राई किया जाए, तो रंग ज्यादा दिनों तक चलता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP