
Winter Kitchen Hacks: सर्दियों के दिनों में रसोई का काम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। खासतौर से जब बारी कड़कड़ाती ठंड में बर्तन धुलने की आती है। इस दौरान जैसे-तैसे करके महिलाएं बर्तन धुलने चली भी जाती है, लेकिन स्वेटर, जैकेट या भारी शॉल अगर इस दौरान गीले हो जाए, तो यह एक और काम बढ़ा देता है। इतना ही नहीं कपड़ों को गीला होने से बचाने के लिए अक्सर महिलाएं स्वेटर को समेट लेती है, लेकिन फिर भी आस्तीन या शॉल का कोना पानी से भीग जाता है।
यह न केवल चिड़चिड़ापन पैदा करता है, बल्कि गीले कपड़े ठंड लगने का कारण भी बन सकते हैं। बार-बार कपड़ों को ऊपर चढ़ाना या संभालना काफी थका देने वाला काम लगता है। इसीलिए, इस समस्या का समाधान करने के लिए कुछ स्मार्ट किचन हैक्स अपनाना बहुत जरूरी है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप बिना अपने पसंदीदा ऊनी कपड़ों को गीला किए फुर्ती से बर्तन को धुल लेंगी।

रबर बैंड या हेयर टाई पुराना और असरदार तरीका है। इसकेलिए जब भी आप बर्तन धोने जाएं, तो अपने स्वेटर की आस्तीन को ऊपर की ओर मोड़ें और कोहनी के ठीक ऊपर एक रबर बैंड लगा लें। इससे स्वेटर की आस्तीन अपनी जगह पर टिकी रहेगी और बार-बार नीचे नहीं गिरेगी। हालांकि रबर बैंड बहुत ज्यादा टाइट न हो इस बात का ध्यान दें।
इसे भी पढ़ें- Winter Kitchen Hack: ठंड में बर्तन धोने के 4 'स्मार्ट और आसान हैक्स', झटपट होंगे साफ
अगर आप शॉल ओढ़कर काम कर रही हैं, तो सबसे पहले शॉल के दोनों कोनों को पीछे की ओर सेफ्टी पिन से लॉक करें या उन्हें अपनी कमर के पीछे बांध लें। इसके ऊपर से एक वाटरप्रूफ एप्रन भी पहन सकती हैं।
आजकल बाजार में ऐसे एप्रन मिलते हैं जो आगे से प्लास्टिक कोटिंग वाले होते हैं। यह एप्रन न केवल आपके कपड़ों को पानी के छींटों से बचाएगा, बल्कि शॉल या जैकेट को भी सिमटा हुआ रखेगा।

अगर आपका स्वेटर बहुत भारी है और बार-बार फोल्ड करने पर भी नीचे गिर रहा है, तो आप स्लीव कवर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये कवर कपड़े या प्लास्टिक के बने ट्यूब जैसे होते हैं जिन्हें आप अपनी कलाई से लेकर कोहनी तक पहन सकते हैं।
बर्तन धोते समय यह कवर आपके स्वेटर को पूरी तरह ढंक लेते हैं, जिससे पानी की एक बूंद भी ऊन तक नहीं पहुंच पाती है। काम खत्म होने के बाद इन्हें नीचे कर लें।

कई बार बर्तन धोते समय पानी ज्यादा इसलिए उछलता है क्योंकि नल का प्रेशर बहुत तेज होता है। नल पर एक शॉवर एडॉप्टर लगाएं जो पानी को इधर-उधर फैलाने के बजाय केवल बर्तन पर गिराता है। इससे छींटे कम उड़ते हैं। साथ ही, बर्तन धोते समय सिंक से थोड़ा सटकर खड़े होने के बजाय थोड़ा दूरी बनाकर रखें और अपनी कोहनियों को शरीर के पास रखें ताकि पानी कपड़ों तक न पहुंच पाए।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: लाख कोशिशों के बाद भी बर्तन धोते समय गीले हो जाते हैं आपके कपड़े? अब इन 3 ट्रिक्स से कहें बाय-बाय
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।