7 things women notice on a first date: डिजिटल युग में जितनी तेजी से रिश्ते बनते हैं, उतनी ही तेजी टूट भी जाते हैं। ऐसे में पहली डेट सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि अहम फैसला लेने में मदद कर सकती है। जी हां, पहली डेट ही बताती है कि सामने वाला आपके लिए सही है या नहीं। क्योंकि, ऐसा अक्सर होता है कि हम पहली मुलाकात में लुक्स, बातों या स्टाइल से इतने इंप्रेस हो जाते हैं कि असलियत को नजरअंदाज कर देते हैं।
अगर आप पहली डेट पर जा रही हैं, तो लड़का वेटर से कैसे बात करता है, से लेकर आपके लिए कुर्सी खींचता है या नहीं इसपर जरूर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा भी पहली डेट पर कई ऐसे संकेत होते हैं जो आपको रिश्ते में आगे चलकर आने वाली परेशानी से बचा सकते हैं। आज हम ऐसे ही 7 संकेतों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो आपको सिर्फ किसी टॉक्सिक रिश्ते से दूर रखने में मदद कर सकते हैं, बल्कि यह भी सिखाते हैं कि कैसे सम्मान देने वाला और समझदार पार्टनर चुनना है।
अगर पहली डेट पर लड़का सिर्फ खुद की बातें कर रहा है, जैसे मैंने यह किया, मुझे वह पसंद है और आपकी बातें या आपकी पसंद जानने के बारे में दिलचस्पी ही नहीं दिखा रहा है, तो यह उसके सेल्फ सेंट्रिक पर्सन होने का संकेत हो सकता है। बता दें, कोई रिश्ता मैं से नहीं, बल्कि हम से शुरू होता है और इसी से चलता भी है।
इसे भी पढे़ं: किसी रिश्ते में आने से पहले इन टिप्स से जानें पार्टनर की पर्सनैलिटी, आगे चलकर नहीं होगा ब्रेकअप
अगर आप किसी रेस्टोरेंट में डेट पर गई हैं, तो वह वेटर से लेकर स्टाफ से किस तरह से बात करना है, यह बहुत कुछ बताता है। अगर लड़का सम्मान से बात कर रहा है और दूसरों को इज्जत देता है तो यह पॉजिटिव साइन है। वहीं, अगर वह बदतमीजी करता है, तो यह एक रेड फ्लैग हो सकता है।
अगर लड़का पूरी डेट पर फोन से चिपका रहता है या बार-बार जेब से फोन निकालकर नोटिफिकेशन चेक कर रहा है, तो आप इसे रेड फ्लैग ही समझें। ऐसा इसलिए, क्योंकि उसका ध्यान आपके साथ मिले समय पर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया और फोन पर है।
मजाक करना जरूरी है और यह मुश्किल समय को आसान बनाने में मदद भी करता है। लेकिन, अगर मजाक-मजाक में वह जजमेंटल या सेक्सिस्ट जोक कर रहा है, तो यह रेड फ्लैग हो सकता है।
अगर आप कंफर्टेबल नहीं हैं और लड़का आपकी परमिशन के बिना हाथ पकड़ने या कमर और कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करता है, तो उसे तुरंत रोकें। इसके अलावा, वह हद से ज्यादा पर्सनल सवाल कर रहा है, तो यह एक संकेत हो सकता है।
एक रिश्ते में सुनना और गहराई से सुनना जरूरी होता है। ऐसे में अगर लड़का आपकी बातों को गहराई से सुन रहा है और फिर बातचीत में दोबारा उसी बात का जिक्र करता है तो यह उसकी दिलचस्पी को दिखाता है।
इसे भी पढे़ं: क्या आपके और पति के नेचर में है सूरज-चांद जैसा डिफरेंस? तो इन टिप्स की मदद से रिश्ता बना सकती हैं मजबूत
पहली ही डेट में अगर लड़का शादी और बच्चों की बातें करने लगे तो यह चार्मिंग नहीं बल्कि, अलार्मिंग हो सकता है। ऐसे में अगर आप इसे रिश्ते से पीछे हटती हैं तो अपने लिए ही अच्छा करेंगी।
अगर आप पहली डेट पर इन 7 संकेतों पर ध्यान देती हैं तो हो सकता है कि आप किसी टॉक्सिक रिलेशनशिप में फंसने से बच जाएं। हालांकि, इन संकेतों पर ध्यान देना किसी को जज करना नहीं, बल्कि खुद को सेफ करना है। ऐसे में बिना किसी गिल्ट के इन संकेतों पर ध्यान दें।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।