सरस्वती पूजा के दिन सरस्वती मां की विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति के ज्ञान में बढ़ोत्तरी होती है। ऐसे में हम सभी सरस्वती पूजा काफी धूम-धाम से करते हैं। क्या आप भी इस साल सरस्वती मां को खुश करना चाहती हैं तो आपको कुछ चीजों का मां को अर्पित करना चाहिए। आप भी जान लें इन चीजों के बारें में विस्तार से।
सरस्वती पूजा के दिन सरस्वती मां हर कुछ पीले रंग का अर्पित करना चाहिए। जैसे कि सरस्वती मां का वस्त्र भी आप पीले रंग का ही रखें। ऐसे में सरस्वती मां आपकी पूजा अर्चना से काफी ज्यादा खुश हो जाएंगी।
मां सरस्वती को आप पीले रंग का या फिर सफेद रंग के फूल को ही चढ़ाना चाहिए। यह रंग मां को काफी ज्यादा पसंद है। ऐसे में आप आसानी से मां को खुश कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-घर पर ऐसे मनाएं सरस्वती पूजा
आप मां सरस्वती को पीले चंदन और केसर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से आपको धन के साथ ही विद्या की बढ़ोत्तरी होगी। मां आपसे काफी ज्यादा खुश भी हो जाएंगी।
आप चाहे तो मां सरस्वती को पेन और कॉपी जरूर अर्पित करें। ऐसे में विद्या की बढ़ोत्तरी होगी। आपको इन पेन और कॉपी बाद भी किसी विशेष अवसर पर इस्तेमाल करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें-Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व जानें
आप चाहे तो मां सरस्वती को आप पीली बूंदी का भोग भी लगा सकती है। इससे मां सरस्वती खुश होती है। सरस्वती पर पीली बूंदी आपको जरूर चढ़ाना चाहिए।
सरस्वती पूजा के दिन आपको पीले रंग का फल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भी माता आपसे प्रसन्न हो सकती हैं। प्रसाद के रूप में मौसमी केला जैसे फल को आप अर्पित कर सकती हैं।
अगर आप हमारे और से बताई गई चीजों को फॉलो करती हैं तो आप आसानी से सरस्वती मां को खुश कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।