herzindagi
what we can do with barley grass after navratri

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के बाद बोए हुए जौ का क्या करना चाहिए?

चैत्र नवरात्रि का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 9 अप्रैल, दिन मंगलवार से हो रहा है। नवरात्रि के दौरान घरों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है।  
Editorial
Updated:- 2024-03-28, 23:00 IST

Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: चैत्र नवरात्रि का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 9 अप्रैल, दिन मंगलवार से हो रहा है। नवरात्रि के दौरान घरों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन जौ भी बोया जाता है। हालांकि यह बहुत कम लोगों को पता होता है कि नवरात्रि संपन्न हो जाने के बाद जौ का क्या करना चाहिए। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

नवरात्रि के बाद बोई हुई जौ का क्या करना चाहिए?

navratri ke baad jau ka kya kare

नवरात्रि के दौरान घर में जौ बोने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि जौ बोने से घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है। इसके अलावा, नवरात्रि के दौरान जौ को घर में बोने से राहु की कुंडली में स्थिति मजबूत होती है क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में जौ का संबंध राहु से बताया गया है।

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में घर ले आएं ये चीजें, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर

वहीं, नवरात्रि के बाद ज्यादातर लोग जौ को पेड़ के नीचे रख आते हैं या फेंक देते हैं जो कि पूरी तरह से गलत है। ऐसा करने से माता रानी रुष्ट हो जाती हैं और राहु की अशुभता का जीवन पर गहरा प्रभाव नजर आने लगता है। इसलिए जौ को कभी भी यूं फेंकना या कहीं भी रखना नहीं चाहिए।

navratri ke baad jau ka kya karna chahiye

शास्त्रों में ऐसा वर्णन मिलता है कि नवरात्रि के दौरान बोई जाने वाली जौ को हमेशा नवरात्रि समाप्त हो जाने के बाद  पवित्र नदी में बहा देना चाहिए। ऐसा कहते हैं कि नवरात्रि में बोई ही जौ में व्यक्ति के घर की समस्त परेशानी निवास करती है। इसे बहाने से घर की समस्याएं भी चली जाती हैं। 

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में करें ये 7 महाउपाय, सभी परेशानियां होंगी दूर

ऐसा भी माना जाता है कि जौ को पवित्र नदी में बहाने से पहले उसकी अंतिम बार पूजा अवश्य करनी चाहिए। जौ जिसमें बोया है उस मिट्टी के बर्तन को कलावा बांधना चाहिए और फिर उसपर कुमकुम या लाल चंदन छिड़ककर पुष्प करने चाहिए। इसके बाद ही उसे पवित्र नदी में बहाएं। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर नवरात्रि के दौरान बोए जाने वाले जवार का नवरात्रि समपन्न हो जाने के बाद क्या करना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।