how to maintain your laptop: आजकल लैपटॉप एक जरूरत बन चुकी है। लैपटॉप के बिना कई काम अधूरे हैं। ऑफिस का काम हो या फिर पढ़ाई, लगभग हर काम के लिए लैपटॉप की जरूरत पड़ती ही है। जो लोग ऑफिस का काम करते हैं, उन्हें पूरे दिन लैपटॉप का इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐसे में आपको अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए, कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आप सही तरीके से इसका इस्तेमाल नहीं करते, तो इससे आपके डिवाइस को भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जो आपको लैपटॉप का इस्तेमाल करते हुए बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।
यह भी देखें- Laptop Buying Guide: Laptop खरीदते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें
अभी ठंड का मौसम है। ऐसे में तापमान काफी नीचे चला जाता है। ऐसे में लैपटॉप को बहुत ही ज्यादा ठंड में ना रखें। इसके अलावा इसे गर्मी के मौसम में भी ज्यादा ठंडे कमरे या एसी वाली बंद गाड़ी में इस्तेमाल करने से बचें। इससे लैपटॉप के अंदर कंडेन्सेशन होता है। इससे नमी लैपटॉप सर्किट्स को शॉर्ट कर देती है। इससे आपके डिवाइस को भारी नुकसान हो सकता है।
अगर आपका लैपटॉप बहुत ही ठंडी जगह पर रखा है, तो उसे तुंरत ऑन ना करें। ठंडी जगह से सीधे लैपटॉप ऑन होने पर उसमें नमी बन सकती है। इससे लैपटॉप को नुकसान हो सकता है। ऐसे में उसे पहले सामान्य तापमान पर आने दें। इसके बाद ही ऑन करें।
कभी भी अपने लैपटॉप को हीटर या किसी भी बहुत गर्म जगह पर रखने की गलती ना करें। इससे लैपटॉप के अंदर के हिस्से में तापमान बहुत ज्यादा बढ़ सकता है, जो बैटरी और मदरबोर्ड को खराब कर सकता है।
लैपटॉप को कभी भी आराम के चक्कर में रजाई या कंबल के अंदर यूज ना करें। इससे वेंटिलेशन ब्लॉक जाता है, जो आपके डिवाइस का खराब कर सकता है। इसकी वजह से आपका लैपटॉप ओवरहीट भी हो सकता है। इसका इस्तेमाल हमेशा किसी हार्ड और फ्लैट जगह पर ही करना चाहिए।
ठंड के मौसम में अक्सर ड्राई एयर के चलते स्टेटिक चार्ज बढ़ जाता है। ऐसे में इससे लैपटॉप के हार्डवेयर को भारी नुकसान हो सकता है। लैपटॉप यूज करते हुए आपको एंटी-स्टेटिक उपकरणों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप इन सभी बातों का ख्याल रखते हुए डिवाइस को यूज करते हैं, तो इससे आपके लैपटॉप की लाइफ बढ़ सकती है। इसके अलावा इसकी अनावश्यक मरम्मत भी ना ही करवाएं।
यह भी देखें- लैपटॉप खरीदते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her Zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।