Liquid For Plants: आजकल पौधे हर कोई लगाता है। पर ज्यादातर लोगों के प्लांट्स एक समय के बाद मुरझाने लग जाते हैं। ऐसा होने पर मार्केट से केमिकल वाले प्रोडक्ट्स खरीदने से बेहतर है कि आप खुद घर पर पौधों के लिए कुछ चीजें तैयार करें। इसके लिए ना आपको कोई खर्च करना होगा और पौधों को भी फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं घर पर बने लिक्विड के कैसे आपके पौधों को फायदा मिलेगा।
केले से बनाएं पौधों के लिए लिक्विड
केले से पौधों के लिए लिक्विड बनाने के लिए आधी बाल्टी पानी लेनी है। आप चाहें तो पानी को गुनगुना भी कर सकते हैं क्योंकि सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। अब 2-3 केले लें और उन्हें छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़ते हुए पानी में डाल दें। जब केले अच्छे से पानी में घुल जाएं तो लिक्विड को स्टोर करके रख लें। हफ्ते में 1 बार 1 मग लिक्विड को गमले में डालें। इस ट्रिक से पौधों की मुरझाने की समस्या दूर हो जाती है।
इस लिक्विड से दूर होंगे पौधे पर लगे कीड़े
बहुत बार पौधों पर कीड़े आदी लग जाते हैं, जिस वजह से धीरे-धीरे पूरे पौधे को नुकसान पहुंचता है। ऐसा होने पर आप घर पर लिक्विड तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए हल्की और इनो। 1 बोतल पानी में आधा चम्मच हल्दी और बेकिंग सोडा मिलाकर पौधों के पत्तों पर स्प्रे करें। ऐसा करने से पौधों से कीड़े खुद ब खुद भाग जाएंगे।
पौधों में लिक्विड फर्टिलाइजर डालने के फायदे
दरअसल पौधों को पानी के साथ-साथ समय-समय पर और भी चीजों की जरूरत होती है। सही रहेगा कि आप खुद महीने में 1-2 बार लिक्विड बनाकर मिट्टी में मिला दें। इससे पौधों की ग्रोथ अच्छे से होगी, फूल खिलेंगे और पूरा गार्डन हरा-भरा हो जाएगा।
इसे भी पढ़ेंःGardening Tips: इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों