herzindagi
how to use nail clipper

बेकार नहीं बड़े काम का है नेल कटर के नीचे बना छोटा छेद? अधिकतर लोग नहीं जानते ये फैक्ट

नेल कटर का इस्तेमाल हम सभी नाखून काटने से लेकर इसे सेट करने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर नेल कटर के आखिरी हिस्से पर एक छोटा सा छेद क्यों बना होता है।
Editorial
Updated:- 2025-01-08, 10:25 IST

हम सभी नाखून काटने के लिए नेल कटर का इस्तेमाल करते हैं। इसमें कटर के अलावा एक दो या तीन अलग-अलग ब्लेड होती हैं, जिसका इस्तेमाल हम सभी नेल सेट करने से लेकर नेल डस्ट हटाने के लिए करते हैं। आमतौर पर नेल कटर अधिकतर घरों में आसानी से देखने को मिल जाता है और इसका खूब उपयोग भी करते हैं। साथ ही नीचे बने होल को आपने कई बार देखा होगा। लेकिन इसे बेकार समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नेल कटर के आखिरी हिस्से पर होल क्यों बना होता है? आपको जानकर हैरानी होगी कि यह होल वास्तव में बड़े काम की चीज है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि यह होल किस काम आता है।

नेल कटर में छेद का क्या काम है?

nail clipper uses

अगर आपने गौर किया हो तो नेल कटर में लगे ब्लेड होल से जुड़े होते हैं, जिसकी वजह से इसे घुमाने, खोलने और बंद करने में आसानी होती है। मुख्यत इस होल का काम नेल कटर को बेहतर ग्रिप देने का काम होता है। साथ ही नेल कटर का इस्तेमाल करते हैं कटा हुआ नाखून कटर के अंदर फंस सकता है। आखिर में बना हुए छेद कटे हुए नाखून कटर से बाहर निकलने में मदद करता है। छेद वास्तव में की-रिंग की तरह काम करता है। इसे आप किसी चाबी के साथ भी लगा सकते हैं। ऐसे में इसे रखकर भूलने वाली समस्या से बच जाएंगे। इसके अलावा इसे कहीं भी ले जाना आसान हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- टायरों पर अलग-अलग डिजाइन बने होने के पीछे की वजह के बारे में कितना जानते हैं आप?

तार को फोल्ड करने में नेल कटर का काम

नेल कटर के नीचे बना होल भले ही नाखून काटने के काम नहीं आता है। लेकिन आपको बता दें कि घरेलू काम को आसान बनाने में यह आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। अगर आपको एल्युमिनियम तार को मोड़ने में दिक्कत हो रही है तो आप इस होल की मदद ले सकते हैं। इसके लिए तार को छेद में फंसाकर उसे अपने हिसाब से मोड़ें।

नेल कटर पर लगे ब्लेड का काम

how to use nail clipper

नेल कटर में अगर आपने देखा हो तो एक या दो ब्लेड लगे है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसका इस्तेमाल नाखून को साफ करने के अलावा कई अन्य कामों के लिए कर सकते हैं। अगर आपको अभी तक इसके बारे में नहीं पता है तो बता दें कि इसका यूज किसी चीज को काटने, ड्रिलिंग करने और बोतलों के ढक्कन खोलने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावानेल कटर का इस्तेमाल आप मच्छर मारने वाली कॉयल को लगाने के साथ नट बोल्ट खोलने के लिए कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- दुनिया के किस शहर की घड़ियों में कभी नहीं बजते 12? क्या आपको पता है इस सवाल का जवाब

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।