herzindagi
monkey branching dating trend

क्या है ये मंकी ब्रांचिंग डेटिंग ट्रेंड? पार्टनर के होते हुए नए रिश्ते की तलाश, ऐसे पहचानें धोखेबाज के संकेत

Monkey Branching Dating Trend: क्या है मंकी ब्रांचिंग डेटिंग? क्यों करते हैं मंकी ब्रांचिंग? ऐसे लोगों की कैसे करें पहचान? इस लेख के माध्यम से जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब...
Editorial
Updated:- 2026-01-09, 18:22 IST

रिलेशनशिप की दुनिया में न जानें ऐसे कितने टर्म्स हम सुनते रहते हैं। उन्हीं में से एक नया टर्म हमारे सामने आया है, जिसका नाम है मंकी ब्रांचिंग या बेरिंग। बता दें कि जब ये शब्द मार्केट में आया है तब से लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि इस टर्म का क्या मतलब है और इसका असर कैसे रिलेशनशिप पर पड़ रहा है। यदि आपके मन में भी मंकी ब्रांचिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या है मंकी ब्रांचिंग और ये कैसे आपके रिलेशनशिप को खराब कर रहा है।  इसके लिए कौन से तरीके अपनाएं। इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे... 

क्या है मंकी ब्रांचिंग?

बता दें कि एक रिश्ते से पूरी तरीके से निकले बिना किसी दूसरे रिश्ते की तलाश करना यानी आप एक रिलेशनशिप में हैं लेकिन फिर भी आप दूसरे रिलेशनशिप की तलाश कर रहे हैं तो यह मंकी बेरिंग या मंकी ब्रांचिंग कहलाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसका नाम मंकी ब्रांचिंग क्यों रखा गया तो बता दें कि जैसे एक बंदर अपने एक हाथ से टहनी को पकड़े रहता है तभी दूसरी टहनी को पकड़ता है, फिर पहले टहनी को छोड़ता है। 

dating tips (2)

इसी तरह इस रिलेशनशिप में भी पहले रिश्ते को पकड़कर दूसरा रिश्ता पकड़ा जाता है और दूसरा रिश्ता मजबूत हो जाता है तो पहले रिश्ते को छोड़ दिया जाता है। इस ट्रेंड में लोग अपने पार्टनर को नहीं बताते और धीरे-धीरे किसी और की तरफ खींचते चले जाते हैं। अब आप इसे शारीरिक धोखा बोलें या भावनात्मक, इससे न केवल भरोसा टूट जाता है बल्कि यह ब्रेकअप से ज्यादा चोट और दर्द देता है।

इसे भी पढ़ें - मीलों की दूरी भी नहीं होगी महसूस! Long-Distance Relationship में पार्टनर को करीब रखने के 4 सीक्रेट टिप्स

क्यों करते हैं मंकी ब्रांचिंग?

ऐसा लोग तब करते हैं जब वे अकेलेपन से डरते हैं या वे अपनी जरूरत के लिए किसी दूसरे को अपने साथ चाहते हैं। कुछ लोग अपने पार्टनर पर पूरी तरह के निर्भर होते हैं। ऐसे में वह अपने पार्टनर को छोड़े बिना दूसरे पार्टनर की तलाश में होते हैं। कुछ लोग कमिटमेंट से बचने और हमेशा बैकअप की तलाश में रहते हैं, तब भी ऐसा होता है।

dating (2)

ऐसे लोगों की कैसे करें पहचान?

इन लोगों को पकड़ना थोड़ा आसान नहीं होता, लेकिन यदि आपका पार्टनर आपसे इमोशनली दूर होने लगा है, पहले जैसी बातें नहीं करता, रुचि नहीं दिखाता, भविष्य की कमिटमेंट से बचता है, किसी और में दिलचस्पी लेना शुरू कर देता है या आपसे सोशल मीडिया या पब्लिक स्पेस में दूरियां बना लेता है। झगड़ा या मतभेद सुलझाने की कोशिश नहीं करता तब आप समझ जाएं कि शायद उसकी जिंदगी में कोई और आ गया है।

इसे भी पढ़ें -लड़ाई के बाद पार्टनर नहीं कर रहा बात? ईगो छोड़ें और इन 3 तरीकों से करें 'सॉरी' बोलकर बात की शुरुआत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।