Shami plant: शमी का पौधा लगाने का सही समय क्या है?

आपको पता है शमी का पौधा लगाने का सही समय या मौसम कौन सा होता है? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से बताते हैं।

best time to grow shami plant

हिंदू धर्म में शमी के पौधे का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि यह भगवान शिव को अतिप्रिय होता है। यही नहीं, शमी का पौधा शनिदेव को भी पसंद है और वास्तु के हिसाब से भी इसे बेहद पवित्र माना जाता है। इन्हीं कारणों से शमी के पौधे आपको हर घर में देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में, अगर आप भी अपने घरों में शमी का पौधा लगाने की सोच रही हैं, तो आपको इसे लगाने के तरीके और समय के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। क्योंकि सही मौसम में लगाया गया कोई भी पौधा लंबे समय तक जीवित रहता है और हरियाली भी बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं कि शमी का पौधा कब लगाना सही रहता है।

शमी का पौधा लगाने का सही समय क्या है?

shami plant growth

शमी का पौधा लगाने का सबसे अच्छा समय वसंत ऋतु यानी फरवरी से मार्च तक का महीना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा, यह मानसून ऋतु यानी जून से सितंबर के बीच के महीने लगाया जा सकता है। शमी के पौधे में गर्मियों में अच्छी तरह पानी देना चाहिए। हालांकि, सर्दियों में पानी कम भी देंगे तो दिक्कत नहीं होगी।

वसंत ऋतु में शमी का पौधा लगाने के फायदे

इस दौरान मौसम सुहावना होता है, जिससे पौधे को जड़ उगाने और बढ़ाने में आसानी होती है। वसंत के समय तापमान न तो बहुत अधिक होता है और न ही बहुत कम। इसलिए, इस मौसम में शमी के पौधे अनुकूल होते हैं।

मानसून ऋतु में शमी का पौधा लगाने के फायदे

इस मौसम में बारिश होने के कारण पौधे को पानी देने की आवश्यकता कम होती है। इसके अलावा, मिट्टी में नमी बनी रहती है, जो पौधे के विकास के लिए आवश्यक होती है। हालांकि, आप चाहें तो इन मौसमों के अलावा भी शमी का पौधा लगा सकते हैं, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा।

इसे भी पढ़ें-गर्मियों में शमी के पौधे में कब और कैसे डालनी चाहिए खाद? जान लें सही तरीका

शमी का पौधा लगाते वक्त किन बातों का रखें ध्यान?

when is the right time to plant shami

  • एक उपयुक्त जगह चुनें- शमी का पौधा धूप वाली जगह पर अच्छा ग्रो करता है। ऐसे में, इसे लगाने की जगह पर पर जरूर ध्यान दें।
  • पानी दें- शमी के पौधे को अच्छी तरह से पानी दें। पर कभी भी बहुत ज्यादा पानी न डालें। इससे जड़ों के सड़ने की शिकायत आ सकती है।
  • खाद डालें- नियमित रूप से शमी के पौधे को खाद डालते रहें।
  • मिट्टी की खुदाई करें- मिट्टी से खरपतवारों को नियमित रूप से निकालते रहें। साथ ही मिट्टी को कभी-कभी खोद कर इसे ढिली भी करें।
  • कीटों और बीमारियों से बचाएं- शमी के पौधे को कीटों और बीमारियों से बचाने के लिए नेचुरल कीटनाशक का प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें-गर्मी से मुरझा रहे शमी के पौधे में जान फूंक देंगे ये नुस्खे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP