herzindagi
best fertilizer for shami plants in summer

गर्मियों में शमी के पौधे में कब और कैसे डालनी चाहिए खाद? जान लें सही तरीका

हिंदू धर्म में शमी के पौधों को बहुत ज्यादा महत्व दिया गया है। लेकिन, अगर गर्मियों में यह पौधा सूखने लगे तो आप कुछ टिप्स की मदद से उसे वापस से हरा-भरा बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-03-28, 14:08 IST

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को बहुत ज्यादा महत्व दिया गया है। इनमें से एक है- शमी का पौधा। यह पौधा स्वास्थ्य लाभ से लेकर घरों में धन-संपत्ति आदि की पूर्ति के लिए भी लाभदायक माना जाता है। कहते हैं घर में शमी का पौधा रखने से जीवन में सुख शांति बरकरार रहती है। यही कारण है कि लगभग सभी भारतीय घरों में शमी का पौधा अवश्य होता है। हालांकि, कई लोग शौक से इसे अपने आंगन में लगाते तो हैं, लेकिन पौधे पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसके कारण शमी का पौधा सूखने लगता है। यह समस्या खास कर गर्मियों में देखने को मिलता है। यह दिक्कत धूप, मिट्टी, पानी और खाद आदि में गड़बड़ी होने के कारण होता है। पर, अब आपको इसकी देखभाल के लिए ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। यहां पर हम आपको खाद डालने की सही टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप शमी के पौधे को हरा-भरा रख सकती हैं।

गर्मी में शमी के पौधे में खाद डालने का सही समय

best time to plant shami

गर्मियों में शमी के पौधों में खाद डालने का बेहतर समय सुबह और शाम का होता है। क्योंकि, इस समय तापमान ठंडा होता है। साथ ही, उन पौधों को खाद अवशोषित करने का भी अच्छा समय मिलता है।

वहीं, दोपहर में खाद डालने से शमी के पौधे को नुकसान हो सकता है। क्योंकि, तेज धूप के कारण पौधे में डाला गया खाद वाष्पीकृत होकर उड़ जाता है, जिससे पौधे में उचित खाद नहीं मिल पाता है। यही कारण है कि शमी के पौधे का जड़ बर्बाद होने लगता है।

गर्मियों में शमी के पौधों में खाद कैसे डालें?

  • गर्मियों में शमी के पौधों में खाद डालने के लिए सबसे पहले गमले की मिट्टी को खोद कर ढीली कर लें।
  • उसके बाद, 1 कप खाद और 1 कप मिट्टी दोनों को अच्छी तरह से मिला दें।
  • फिर, खाद को गमले की ढीली मिट्टी में अच्छे से मिक्स करके गमले में 1-2 मग पानी डाल दें।

गर्मी में शमी के पौधों में खाद कब डालना चाहिए?

homemade fertilizer for shami plant in summer season

गर्मी के मौसम में हर 2-3 सप्ताह पर पौधों में खाद डालना जरूरी होता है। हालांकि, खाद के पैकेजिंग पर भी लिखा होता है कि पौधों में कितनी बार और कितने समय पर खाद डालने की जरूरत है। इसके अलावा, आप शमी के पौधे की स्थिति को देखते हुए भी खाद डालने का अंतराल तय कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- शमी के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए करें ये 5 काम, यहां देखें टिप्स

शमी के पौधे में किस तरह के फर्टिलाइजर प्रयोग करने चाहिए?

organic fertilizer for shami plant in summer

हमें यह भी जानना जरूरी है कि गर्मियों में शमी के पौधों के लिए कौन सी खाद ज्यादा सही है। ताकि, हमारे पौधे सुरक्षित रहे और सूखने से बच सके। आपको बता दें, इसके लिए सबसे बेस्ट जैविक खाद या गोबर का खाद माना जाता है। गर्मियों में कोशिश करें कि केमिकल वाले खाद के इस्तेमाल से दूर रहें। क्योंकि, इसमें ज्वलनशील पदार्थ मिले होते हैं, जिससे शमी के पौधे की लाइफ कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-  Gardening Tips: शमी के पौधे में चाय पत्ती डालने से क्या होता है?

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।