भारत में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी निवास करती है। इसलिए लोग तुलसी के पौधे को माता की तरह पूजते हैं। तुलसी का पौधा धार्मिक ही नहीं आयुर्वेदिक दृष्टि से भी उपयोगी माना जाता है। लेकिन लोगों तुलसी पर लगने वाले छोटे कीड़े की वजह से परेशान रहते हैं।
अगर आपने तुलसी का पौधा अपनी बालकनी में लगाया है, तो दरवाजा खोलते ही ये छोटे कीड़े आपके घर में आने लगते हैं। लोगों को लगता है कि पौधों पर कीड़े उड़ना आम बात है, इसलिए वह इसका कोई इलाज नहीं करते। लेकिन इसकी वजह से आपका तुलसी का पौधा खराब हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर यह कीड़े क्यों पौधे के आसपास उड़ते और कैसे आप इन कीड़ों को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं।
पानी की वजह से लग सकते हैं कीड़े- अक्सर लोग तुलसी के पौधे में जरूरत से ज्यादा पानी डाल देते हैं। कई लोगों को आदत होती है कि वह सुबह और शाम दोनो टाइम पौधे को पानी देते हैं। लेकिन ऐसा करना उनके पौधों को नुकसान पहुंचाता है। अगर आप गर्मियों के मौसम में पौधों को दो बार पानी देते हैं, तो गलत नहीं है। लेकिन सर्दियों में आपको पानी की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए।
जब मिट्टी जरूरत से ज्यादा गीली रहती है, तो पौधे के तने कमजोर होकर सड़ने लगते हैं। इसलिए पौधे के कीड़े उड़ने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- काले पड़ गए हैं तुलसी के पत्ते, तो इन टिप्स की मदद से फिर से बनाएं हरा-भरा
अक्सर लोग तुलसी के पौधे को हरा-भरा रखने और जल्दी ग्रोथ के लिए खाद डालते हैं। अगर मिट्टी में कार्बनिक पदार्थों की कमी होती है, तो केवल तभी खाद डालना अच्छा होता है। लेकिन कई लोग हर महीने पौधे में खाद डालने लगते हैं। (गुलाब का पौधे में कैसे लाएं फूल)
अगर आप ऐसा करेंगे, तो पौधे की जड़ें खराब हो सकती है। जिस तरह शरीर में जरूरत से ज्यादा खाना आपकी सेहत खराब कर देते है। उसी तरह पौधे को भी जरूरत से ज्यादा खाद खराब कर सकते हैं। खाद कई चीजों को सड़ाकर बनाया जाता है, इसलिए अगर पौधे जरूरत से ज्यादा खाद ऑब्जर्व नहीं कर पाते हैं, तो पौधे खराब होने लगते हैं और इनके चारों तरफ कीड़े उड़ने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: देखभाल करने के बाद भी सूख जाता है करी पत्ते का पौधा, इन 3 टिप्स की मदद से साल भर रहेगा हरा-भरा
पौधे के चारों तरफ उड़ने वाले छोटे कीड़े का कारण धूप भी हो सकता है। क्योंकि अक्सर लोग तुलसी के पौधे को छांव में रखकर छोड़ देते हैं। सर्दियों के मौसम में अगर पौधे को धूप नहीं मिलती है, तो जड़ें कमजोर होने लगता है। ध्यान रखें कि तुलसी के पौधे को धूप की जरूरत होती है। (पहली बार ऐसे उगाएं पौधा)
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।