herzindagi
What difference between nominee and successor How do nominees differ from legal heirs What is the role of nominee in property

नॉमिनी और उत्तराधिकारी में कितना होता है फर्क? जानिए बैंक से जुड़े ये नियम

नॉमिनी को संपत्ति का मालिक नहीं बनाया जाता, बल्कि उसे संपत्ति प्राप्त करने का अधिकार दिया जाता है। उत्तराधिकारी को विरासत में मिली संपत्ति का पूरा अधिकार होता है।
Editorial
Updated:- 2024-08-01, 12:21 IST

अक्सर लोग नॉमिनी और उत्तराधिकारी को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन इन दोनों के बीच काफी अंतर होता है। खासतौर पर बैंक खातों के संदर्भ में यह समझना बहुत जरूरी है। जब आप किसी बैंक खाते, बीमा पॉलिसी या अन्य वित्तीय उत्पाद में नॉमिनी का नाम दर्ज करते हैं, तो आप एक ऐसे व्यक्ति को चुन रहे होते हैं जिसे आपकी मृत्यु के बाद यह संपत्ति मिल जाए। वहीं, उत्तराधिकारी वह व्यक्ति होता है जिसे कानून के अनुसार संपत्ति मिलने का अधिकार होता है।

नॉमिनी और उत्तराधिकारी में कई अंतर होते हैं

How do nominees differ from legal heirs What is the role of nominee in property

क्या होता है नॉमिनी

नॉमिनी को किसी खास खाते या पॉलिसी में पैसे का संरक्षक बनने के लिए चुना जाता है। नॉमिनी को मालिकाना हक नहीं होता और वह सिर्फ लेन-देन की सुविधा के लिए होता है। नॉमिनी को किसी खास मकसद के लिए चुना जा सकता है और यह सिर्फ वसीयत या नॉमिनी बनाए जाने पर ही किया जा सकता है। अगर वसीयत में उसी व्यक्ति का नाम नॉमिनी के रूप में है, तो वह आपका कानूनी उत्तराधिकारी भी हो सकता है। अगर वसीयत में नॉमिनी का नाम नहीं है, तो नॉमिनी को कानूनी उत्तराधिकारी को पैसे सौंपने होंगे।

क्या होता है उत्तराधिकारी

उत्तराधिकारी वह व्यक्ति होता है, जिसे किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी संपत्ति प्राप्त करने का आधिकारिक रूप से हक होता है। उत्तराधिकारी आमतौर पर शख्स की संतान या उसकी पत्नी होती है, लेकिन व्यक्ति चाहे तो किसी बाहरी व्यक्ति को भी अपना उत्तराधिकारी बना सकता है। अगर कोई वसीयत नहीं की गई है, तो संपत्ति सभी कानूनी वारिसों में बराबर बंट जाती है। 

इस विषय पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील आजाद खान बताते हैं कि नॉमिनी एक कानूनी वारिस भी हो सकता है, बशर्ते कि वसीयत में उसके नाम का उल्लेख हो या वसीयत की गैरमौजूदगी में कानून द्वारा अपॉइंट किया गया हो।

इसे भी पढ़ें: जानिए सेविंग्स अकाउंट होल्डर की मृत्यु के बाद कैसे मिलते हैं पैसे?

Nominee vs Legal Heirs for Fixed Deposits Can a legal heir claim money from a nominee

बैंक अकाउंट में नॉमिनी का मतलब क्या होता है

बैंक खाते में नॉमिनी का मतलब है, वह व्यक्ति जिसे खाताधारक ने बैंक आवेदन में नामित किया है, जो खाते की राशि प्राप्त करेगा। अगर खाताधारक की अचानक मृत्यु हो जाए। नॉमिनी, खाताधारक का कोई रिश्तेदार या दोस्त हो सकता है, जैसे कि पति-पत्नी, बच्चे, भाई-बहन, माता-पिता, या कोई और रिश्तेदार। खाताधारक को कई नॉमिनी भी नामित करने का अधिकार होता है और हर एक को बैंक जमा राशि के हिसाब से अलग-अलग प्रतिशत आवंटित किया जा सकता है। अगर कोई प्रतिशत नहीं बताया गया है, तो बैंक सभी नॉमिनी के बीच राशि को बराबर-बराबर बांट देगा। 

संपत्ति में नॉमिनी नहीं है तो क्या होगा?

अगर संपत्ति में नॉमिनी नहीं है, तो उत्तराधिकारियों को उत्तराधिकार प्रमाण पत्र सिविल कोर्ट से लेना होगा। इसके बाद वे संपत्ति पर दावा कर सकते हैं। अगर कोई उत्तराधिकारी पहले से तय हो, तब भी संपत्ति का पैसा सभी उत्तराधिकारियों में बराबर बंटेगा। 

इसे भी पढ़ें: Post Office Account: बिना नॉमिनी के जानिए अकाउंट होल्डर की मृत्यु के बाद कैसे निकाल सकते हैं पैसे?

उत्तराधिकारियों को दो तरह के माना जाता है 

  • क्लास 1 उत्तराधिकारी 
  • क्लास 2 उत्तराधिकारी 

क्लास 1 उत्तराधिकारियों में मां, विधवा, पत्नी, और बेटा-बेटी आते हैं। वहीं, पिता क्लास 2 उत्तराधिकारी की कैटेगरी में आते हैं। किसी व्यक्ति की संपत्ति पर सबसे पहले अधिकार क्लास 1 के उत्तराधिकारियों का होता है।

How to nominees differ from legal heirs What is the role of nominee in property

अगर किसी नाबालिग को नॉमिनी बनाया जाए, तो क्या होगा

अगर संपत्ति के लिए वसीयत भी छोड़ी गई है, तो नॉमिनी सिर्फ एक देखभाल करने वाला होगा। वसीयत में संपत्ति के बंटवारे का जिक्र हो, तो उसके मुताबिक ही संपत्ति बंटी जाएगी। वहीं, अगर किसी नाबालिग को नॉमिनी बनाया गया है, तो संपत्ति की देखभाल के लिए एक संरक्षक की नियुक्ति भी करनी होगी। संरक्षक, नाबालिग की कानूनी उम्र तक उसकी देखभाल करेगा। 

अगर कोई व्यक्ति अपनी संपत्ति के लिए नॉमिनी नहीं बनाता या गलत व्यक्ति को चुन लेता है, तो उसकी मृत्यु के बाद संपत्ति को लेकर अक्सर खींचतान होती है। इससे बचने के लिए, अलग-अलग तरह की संपत्तियों के लिए अलग-अलग नॉमिनी बनाए जा सकते हैं। इससे किसी एक व्यक्ति के हाथों में पूरी संपत्ति नहीं जाएगी।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।