आपने कई बार सेक्स और जेंडर जैसी टर्म्स सुनी होंगी। ये दोनों ही अधिकतर फॉर्म्स को भरने के काम आती हैं। ये दोनों ही लगती तो एक हैं, लेकिन इनके अलग-अलग मतलब हो सकते हैं। इनके बीच का अंतर इनकी डेफिनेशन के आधार पर समझाया जा सकता है। ये दोनों ही टर्म एक दूसरे की जगह इस्तेमाल की जाती हैं। पर सबसे बड़ा अंतर यह है कि किसी इंसान का जेंडर उसके सेक्स से मैच कर सकता है और किसी का नहीं।
जैसा कि हमने बताया दोनों ही टर्म्स में डेफिनेशन का अंतर है। अगर किसी इंसान की जेंडर आइडेंटिटी उसके सेक्स से अलाइन करती है, तो उसे बाइनरी कहा जाता है। अगर नहीं करती, तो नॉन बायनरी या ट्रांसजेंडर और अन्य सेक्सुएलिटी की श्रेणी में उन्हें रखा जाता है।
सेक्स से यहां सिर्फ बायोलॉजिकल पहलुओं से निर्धारित होता है। मतलब कोई मेल है, फीमेल है या फिर थर्ड जेंडर है। यह आपके हार्मोन्स और सेकंडरी सेक्स विशेषताओं के आधार पर होता है, जैसे जेनिटल्स
इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं Pansexual और Demisexual के बीच का अंतर? जानें 9 अलग सेक्सुएलिटी के बारे में
सेक्स हमेशा जन्म के समय ही असाइन कर दिया जाता है। डॉक्टर्स आपके शरीर को देखकर ही इसे निर्धारित करते हैं। ऐसे कई लोग होते हैं जिन्हें जन्म के समय मेल या फीमेल कह दिया जाता है, लेकिन उनका जेंडर हमेशा उनके सेक्स से अलाइन नहीं करता। उनकी विशेषताएं अलग होती हैं।
जेंडर हमेशा पर्सनल आइडेंटिटी के हिसाब से होता है। इसे रिलेशनशिप के नियम, कायदों, रोल और पुरुषत्व या स्त्रीत्व (masculinity and femininity) से जोड़कर देखा जाता है। जेंडर सामाजिक अपेक्षाओं से परे होता है और समय-समय पर बदल भी सकता है। अधिकतर लोग अपने जेंडर और सेक्स को एक ही मानते हैं। जैसे, फीमेल खुद को वुमन की तरह से आइडेंटिफाई करेगी, लेकिन यह नॉन बाइनरी लोगों के लिए जरूरी नहीं है।
जैसे कई टर्म्स जेंडर को रिप्रेजेंट करने के लिए दिखाए जाते हैं। ये सभी टर्म्स अपने आप में ही बहुत यूनिक होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है इंटरकोर्स?
जैसा कि हमने बताया यहां जेंडर और सेक्स दोनों का अपना अलग मतलब है। जरूरत के हिसाब से अलग-अलग फॉर्म्स में अलग मतलब पूछे जाते हैं। जिन जगहों पर जेंडर न्यूट्रल माहौल होता है वहां अधिकतर जेंडर शब्द ही इस्तेमाल होता है। वैसे तो सामाजिक तौर पर जेंडर की एक अलग ही परिभाषा है, लेकिन हमें यह समझना चाहिए कि हमारे बीच ही नॉन बाइनरी लोग भी रहते हैं। ऐसे में सिर्फ एक ही तय परिभाषा से उन्हें डिस्क्राइब नहीं किया जा सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।