अप्रैल में आमों को बेकार कर देगा यह एक कीट, बचाव के लिए इस एक पत्ती के घोल का करें इस्तेमाल

How to Protect Mango Fruit From Insects: गर्मी का मौसम आते ही आम के पेड़ पर बौर आने के साथ ही कीटों का आतंक भी शुरू हो जाता है। ऐसे में उनका बचाव करना बहुत जरूरी होता है। खासकर अप्रैल के महीने में, अगर आपके बगीचे में भी इस फल का प्लांट लगा तो नीम की पत्तियों का छिड़काव कर इसे बचा सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग-
what is the best pesticide to protect mangoes from pest

How to Prevent Mango From Insects: फरवरी का महीने आते ही आम के पेड़ पर बौर लगाना शुरू हो जाता है। जैसे-जैसे समय बीतता है बौर बड़े होने लगते हैं। ऐसे में फलों पर कीट और मक्खी का आतंक शुरू हो जाता है। खासकर मक्खी ये आम के पेड़ और फलों को ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। बता दें, कि ये कीट फल के कच्चे और पके दोनों पर अंडे देते हैं, जिससे फल सड़ने लगते हैं और वह खाने या बेचने योग्य नहीं रह जाते हैं। अब ऐसे में अगर इनका ध्यान न रखा जाए, तो हजारों-लाखों के फल खराब हो सकते हैं। हालांकि इन कीटों से छुटकारा पाने के लिए लोग केमिकल युक्त दवाओं या कीटनाशक का छिड़काव करते हैं। अगर आप अपनी बगिया के आम के फल का बचाव करना चाहते हैं, तो इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।

आम के पेड़ को कीटों से बचाने के लिए क्या करें?

What chemicals are used to control mango scale insects

आम के फलों को मक्खी या अन्य कीटों से बचाने के लिए केमिकल कीटनाशक के बजाय आप नीम की पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम के पत्तों से तैयार किए हुए घोल का इस पर स्प्रे करने से कीटों को दूर रख सकती हैं। साथ ही यह घोल फल मक्खी के अंडों को खत्म करने का काम करता है।

आम के पौधे पर छिड़काव के लिए कैसे बनाएं नीम की पत्तियों का घोल?

  • ताजा नीम की पत्तियां 3-4 किलो
  • पानी – 12-15 लीटर
  • छानने के लिए कपड़ा

बनाने का तरीका

How do I protect my mango tree from insects

  • नीम की पत्तियों का घोल बनाने के लिए सबसे पहले हरी पत्तियों को अच्छे से धुलें।
  • इसके बाद इन्हें सिलबट्टे या मिक्सर में हल्का-हल्का पानी डालते हुए पीस लें।
  • अब तैयार पेस्ट को पानी में मिलाएं और घोल लें।
  • इसके बाद इस घोल को कम से कम 12-24 घंटे तक ढक कर रख दें।
  • अगले दिन तैयार घोल को साफ कपड़े या महीन छलनी से छान लें।
  • अब छने हुए घोल को स्प्रे मशीन या पंप में भरकर सुबह या शाम के समय पौधों पर छिड़कें।

कब-कब करें इस घोल का स्प्रे?

What is the best pesticide for mangoes

आम के पौधे और फल पर इस घोल का स्प्रे हर हफ्ते या 10 दिन में एक बार करें। पेड़-पौधे पर कीटों के प्रकोप का समय अप्रैल-मई में ज्यादा होता है।

इसे भी पढ़ें-घर की छत पर लगाना है आम का पेड़? इन टिप्स की मदद से मिल सकते हैं फल...एक्सपर्ट ने बताया तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik, Shutterstock, Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • आम के पेड़ पर मक्खी या कीटों का आतंक किस महीने में ज्यादा देखने को मिलता है?

    आम के पेड़ों पर मक्खियों और कीटों का आतंक सबसे ज्यादा अप्रैल से जून के बीच देखने को मिलता है।
  • आम के पेड़ को कीटों से बचाने के लिए क्या करें?

    आम के पेड़ और फल को कीटों से बचाने के लिए आप नीम की पत्तियों से तैयार घोल का इस्तेमाल कर सकते हैं।