herzindagi
how to grow mango tree in pot

घर की छत पर लगाना है आम का पेड़? इन टिप्स की मदद से मिल सकते हैं फल...एक्सपर्ट ने बताया तरीका

अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं और अपने बगीचे में एक नया पौधा लगाना चाहते हैं जो फल भी दे, तो आम से बेहतर क्या हो सकता है। आइए, यहां एक्सपर्ट से जानते हैं कि किस तरह से आम का पेड़ घर की छत पर गमले में लगाया जा सकता है। 
Editorial
Updated:- 2025-03-30, 09:00 IST

गर्मियों का मौसम दस्तक दे चुका है। गर्मियां शुरू होते ही लोगों को चिलचिलाती धूप और पसीना याद आने लगता है, लेकिन इस मौसम की बेस्ट चीज आम होता है। जी हां, गर्मी का मौसम शुरू होते ही आम की बहार आ जाती है, इसे कई लोग फलों का राजा भी कहते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि आम सिर्फ स्वाद में बेहतरीन नहीं, बल्कि एंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स जैसे गुणों से भरपूर होता है। आज हम यहां आम के स्वाद या उसके गुणों के बारे में नहीं, बल्कि उसका पेड़ किस तरह से घर की छत लगाया जा सकता है इस बारे में बात करने जा रहे हैं।

आम का पेड़ घर की छत पर लगाने की बात से ही कई लोग अपनी भौंहे उचका सकते हैं, लेकिन ऐसा संभव है। अगर आपके पास बागीचा नहीं है और अपने किचन गार्डन में आम का पेड़ लगाना चाहते हैं तो यहां हम एक्सपर्ट की टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप घर की छत पर गमले में भी इसे लगा सकते हैं।

घर की छत पर भी उगाया जा सकता है आम का पेड़ 

expert tips to grow mango tree

घर की छत पर आम का पेड़ लगाने से पहले यहां सबसे पहले जान लेते हैं कि इस फल की कई वैरायटी आती हैं और सभी का पेड़ छत पर लगाना संभव नहीं है। इसकी एक या दो वैरायटी ही घर की छत या गमले में लगाई जा सकती हैं। आइए, यहां हॉर्टिकल्चर एक्सपर्ट डॉ. दीप्ति राय से जानते हैं कि आम की कौन-सी वैरायटी किस तरह से गमले में लगाई जा सकती है। डॉ. दीप्ति राय फिलहाल Mobius फाउंडेशन के साथ प्रोग्राम लीड के तौर पर काम कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: घर की बालकनी में लगाना है लौंग का पौधा? एक आलू कर सकता है मदद, जानें कैसे

एक्सपर्ट के मुताबिक, ग्राफ्टिंग की मदद से भी घर की छत पर गमले में आम का पेड़ लगाया जा सकता है। ग्राफ्टिंग की विधि में मदर प्लांट यानी मुख्य प्लांट की टहनी ली जाती है और उसे दूसरे पेड़ पर लगाया जाता है। ऐसा करने से थोड़े दिन में कलम तैयार हो सकती है। आम का पेड़ लगाने के लिए आप गहरे के साथ चौड़ा गमला ले सकते हैं। अगर आपको चौड़ा गमला न मिले तो आप टब में भी आम का पेड़ लगा सकते हैं। 

Gardening expert dr deepti rai

आम की कौन-सी वैरायटी गमले में लगाई जा सकती है?

एक्सपर्ट के मुताबिक, घर की छत पर आम की आम्रपाली नाम की वैरायटी लगाई जा सकती है। आम्रपाली का पेड़ 3 से 4 फीट पर फ्रूटिंग करना शुरू कर देता है। इसे आम की सबसे छोटी वैरायटी में से एक माना जाता है।

फलों के लिए कैसे करें आम के पेड़ की केयर? 

tricks to grow mango tree in pot

एक्सपर्ट के मुताबिक, फलों के लिए आम के पेड़ की एकस्ट्रा केयर करनी होगी। केयर करने के लिए आप मिट्टी में कंपोस्ट, वर्मीकंपोस्ट, नीम की पत्तियां डाल सकते हैं। वहीं, अगर पौधे में कोई रोग लग जाए जैसे चीटिंया, कीट-कीड़े तो हार्मोनल छिड़काव भी किया जा सकता है। वहीं, अगर आपका आम का पेड़ ग्रोथ ले चुका है लेकिन, उसने फल देना शुरू नहीं किया है तो उसे पोषण यानी खाद दें। इसके लिए पहले मिट्टी की गुड़ाई कर लें और फिर नीम की खली डाल सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: आप जानती हैं पौधों की जड़ों में चावल का पानी और बेकिंग सोडा मिलाकर डालने से क्या होता है?

आम का पेड़ जब पौधा होता है तो इसे दीमक से बचाने की जरूरत होती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, हर पौधे को दीमक से बचाने की जरूरत होती है और इसके लिए पेड़ लगाने से पहले मिट्टी को अच्छी तरह से ट्रीट कर लेना चाहिए।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Amazon.Com and Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।