herzindagi
 rule in relationship

Relationship Tips: क्या आप भी फॉलो करते हैं रिलेशनशिप में 777 रूल? जानिए क्या होता है इसका मतलब

रिलेशनशिप को सफल और मजबूत बनाने के लिए कई चीजों को फॉलो करना होता है। ऐसे में आप चाहे तो रिलेशनशिप में 777 रूल को भी फॉलो कर सकती हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-07-26, 15:19 IST

पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कई बार हमें काफी कुछ करना होता है। इन्हीं में से एक है "777 रूल," जो इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस रूल को फॉलो करके आप चाहे तो अपने खराब रिलेशनशिप को भी ठीक कर सकती हैं। साथ ही अपने रिश्ते में फिर से प्यार वापस ला सकती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं क्या होता है 777 रूल। 

777 रूल का मतलब

777 रूल का मतलब होता है कि आप अपने पार्टनर के साथ हर सात दिन में एक डेट, हर सात हफ्ते में नाइट आउटिंग और हर सात महीने में एक रोमांटिक वेकेशन पर जाना होता है। ऐसे में आपके पार्टनर को आपसे और भी ज्यादा प्यार हो जाएगा और आपका रिश्ता मजबूत भी होगा। 

कैसे करें इस रूल को फॉलो 

thing not to compromise in a relationship

777 रूल को आप एक बार फॉलो करना सीख जाएगी तो आपके रिश्ते में आने वाली कड़वाहट कम हो जाएगी। कई बार हम अपने पार्टनर को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर को समय नहीं देते हैं तो आपको केवल 777 रूल को फॉलो करना चाहिए। इसके जरिए आपका रिश्ता और भी मजबूत हो जाएगा। 

हर सात दिन में एक डेट

हर सात दिन में एक डेट इसलिए भी जरूरी है क्योंकि आजकल के व्यस्त जीवन में हम सभी के पास एक- दूसरे के लिए समय नहीं होता है। ऐसे में कई बार हम लंबे समय तक अपने पार्टनर को कहीं डेट पर नहीं ले जा पाते हैं। अगर आप यह रूल फॉलो करेगी तो आपके पार्टनर को आपसे और भी ज्यादा प्यार हो जाएगा। 

हर सात हफ्ते में नाइट आउटिंग 

नाइट आउटिंग के जरिए आप दोनों एक- साथ कुछ समय बिता सकते हैं। एक- दूसरे को और भी अच्छे से जान सकते हैं। इतना ही नहीं, आपका पार्टनर आपको बता पाएंगे कि उन्हें क्या दिक्कत है। वह आगे क्या करना चाहते हैं और उन्हे क्या चीज की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें- Relationship Tips: रिलेशनशिप को बनाना चाहती हैं मजबूत तो इन छोटी-छोटी गलतियों से बचें

सात महीने में एक रोमांटिक वेकेशन

रोमांटिक वेकेशन पर जाना भी कई बार काफी ज्यादा जरूरी होता है। खासकर शादी के बाद लड़की अपनी ससुराल में काफी ज्यादा परेशान हो जाती है। ऐसे में उसे अपने पति के साथ ज्यादा समय नहीं मिलता है। ऐसे में आपको अपनी पार्टनर के साथ सात महीने में एक रोमांटिक वेकेशन जरूर प्लान करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- रिलेशनशिप में ब्रेकअप से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image credit-freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।