
What Is Mangalsutra Called In English: अक्सर हम अपनी रोजमर्रा की बातचीत में कई हिंदी शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जब बात उन्हें अंग्रेजी में अनुवाद करने की आती है, तो सोच में पड़ जाते हैं। हिंदू विवाह परंपरा में मंगलसूत्र का स्थान बहुत ही खास और पवित्र माना गया है। यह एक आभूषण नहीं है बल्कि पति-पत्नी के अटूट रिश्ते और सौभाग्य का प्रतीक है। मंगलसूत्र के साथ भी कुछ ऐसा ही है। क्या आपने कभी सोचा कि आपके घर-परिवार में माता-बहनें या फिर आप खुद जो मंगलसूत्र पहनती हैं, उसे अंग्रेजी भाषा में क्या कहते हैं? आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इसे इंग्लिश में क्या बोलते हैं?

मंगलसूत्र को आमतौर पर लोग Wedding Necklace कहते हैं क्योंकि यह शादी के समय पहनाया जाता है और इसका महत्व पश्चिमी देशों की वेडिंग रिंग की तरह होता है, इसलिए इसे वेडिंग नेकलेस कहना सबसे सटीक माना जाता है। हालांकि, इसे और अधिक स्पष्ट करने के लिए इसे Sacred Thread या Auspicious Thread भी कह सकते हैं, जिसका अर्थ एक पवित्र धागा होता है।
इसे भी पढ़ें- Hidden Facts of Shoes: जूते के पीछे क्यों लगी होती है पूंछ जैसी डोरी? 99% प्रतिशत लोग नहीं जानते इसका असली काम
अगर हम मंगलसूत्र शब्द को तोड़ें, तो मंगल का अर्थ होता है शुभ और सूत्र का अर्थ होता है धागा। इसलिए अंग्रेजी में इसे Auspicious String भी कहा जाता है। इसमें पिरोए गए काले मोती इसे सामान्य हार से अलग बनाते हैं।

जिस तरह ईसाई शादियों में अंगूठी का आदान-प्रदान होता है, ठीक उसी तरह भारतीय परंपरा में मंगलसूत्र बांधने की रस्म होती है। इसलिए इसे अक्सर Marital String के नाम से भी जाना जाता है। आजकल फैशन के दौर में इसके डिजाइन भले ही बदल गए हों।
इसे भी पढ़ें- GK Questions: दुनिया का पहला न्यूजपेपर किसने बनाया था? इन 11 सवालों के जवाब हर किसी को होने चाहिए पता
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।