Sun Apr 12, 2026 | Updated 12:07 AM IST
GK Questions

GK Questions: दुनिया का पहला न्यूजपेपर किसने बनाया था? इन 11 सवालों के जवाब हर किसी को होने चाहिए पता

GK Questions: वैसे तो रोजाना हम दुनिया-भर की तमाम खबरें या जानकारी वाली चीजें को पढ़ते हैं, लेकिन आज भी बहुत सारे प्रश्न ऐसे हैं, जिनके जवाब हमें या तो पता नहीं है या फिर याद नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे सवालों के जवाब के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर किसी को पता होने चाहिए। खासकर अगर आप स्टूडेंट हैं या फिरकंपीटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-07, 16:54 IST

वैसे तो रोजाना हम दुनिया-भर की तमाम खबरें या जानकारी वाली चीजें को पढ़ते हैं, लेकिन आज भी बहुत सारे प्रश्न ऐसे हैं, जिनके जवाब हमें या तो पता नहीं है या फिर याद नहीं है। कई बार बड़े-बुजुर्ग हमसे कई ऐसे प्रश्न पूछ लेते हैं, जिसनके जवाब हमें नहीं पता होते हैं। अब ऐसे में वह बात-बात में कभी-कभी बोल देते हैं, कि इतना पढ़ने-लिखने का मतलब क्या है, जो यह बात नहीं पता है।

आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे सवालों के जवाब के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर किसी को पता होने चाहिए। खासकर अगर आप स्टूडेंट हैं या फिर कंपीटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं।

दुनिया का पहला न्यूजपेपर किसने बनाया था?

दुनिया का पहला न्यूजपेपर योहान कारोलस ने साल 1605 में जर्मनी के स्ट्रसबर्ग (Strasbourg) शहर में बनाया था।

दुनिया का पहला रेलवे स्टेशन कहां बना था?

indias-busiest-railway-station-where-train-passes-every-minute-1749122590601

दुनिया का पहला रेलवे स्टेशन यूनाइटेड किंगडम के इंग्लैंड में बना था।

इसे भी पढ़ें- Train की टाइमिंग का खेल, क्या आपको पता कैसे तय होता है कौन सी ट्रेन किस प्लेटफार्म पर आएगी और कब रुकेगी?

दुनिया का पहला पोस्टल सिस्टम कहां शुरू हुआ था?

दुनिया का पहला पोस्टल सिस्टम मिस्र (इजिप्ट) में शुरू हुआ था।

दुनिया का पहला पेपर मनी (कागजी मुद्रा) कहां शुरू हुआ था?

दुनिया का पहला पेपर मनी चीन में शुरू हुआ था।

दुनिया की सबसे पहली मुद्रित या छपी हुई किताब कहां बनाई गई थी?

दुनिया की सबसे पहली मुद्रित या छपी हुई किताब चीन में बनी थी।

दुनिया का पहला हॉस्पिटल कहां बना था?

2 (77)

दुनिया का पहला हॉस्पिटल श्रीलंका में बना था।

पहली बार कॉन्स्टिट्यूशन कौन से देश में आया था?

दुनिया का पहला लिखित आधुनिक संविधान संयुक्त राज्य अमेरिका ने बनाया था।

सबसे पहले किस देश ने ओलंपिक गेम्स को स्टार्ट किया था?

दुनिया के पहले ओलंपिक खेलों की शुरूआत यूनान में हुई थी।

सबसे पहले किस देश में जनगणना आया था?

Government-Policies-and-Census-1739354812637

सबसे पहले चाइना में जनगणना हुई थी।

किस देश में सबसे पहले यूनिवर्सिटी बनी थी?

मोरक्को में सबसे पहले यूनिवर्सिटी बनी थी। अगर आप प्राचीन आवासीय विश्वविद्यालय की बात करें, तो नालंदा यूनिवर्सिटी दुनिया की पहली यूनिवर्सिटी थी।

सबसे पहले किस देश में फर्स्ट बैंक आया?

दुनिया का पहला आधुनिक और आधिकारिक बैंक इटली में खुला था।

इसे भी पढ़ें- गंगा किनारे बसे बनारस को क्यों कहा जाता है सर्वविद्या की राजधानी? जानें कैसे यह नगरी बनी शिक्षा का केंद्र

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit-Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।