Sat Apr 18, 2026 | Updated 02:05 PM IST
mangalsutra bandhte samay kitni gath lagani chahiye

मंगलसूत्र बांधते समय कितनी गांठ लगानी चाहिए?

शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि मंगलसूत्र धारण करते समय महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह कितनी गांठें मंगलसूत्र को बांधते वक्त लगाती हैं क्योंकि इन गांठों का विशेष महत्व है।  
Editorial
Updated:- 2025-01-17, 15:00 IST

मंगलसूत्र को सुहाग की निशानी माना जाता है। यह विवाह के प्रतीकात्मक रूपों में से एक है। मंगलसूत्र को लेकर ऐसा कहा जाता है कि विवाहित महिलाओं द्वारा इसको पहनने से पति की उम्र बढ़ती है और उसपर आया हर संकट दूर हो जाता है। हालांकि मंगलसूत्र से जुड़े कई नियम शास्त्रों में बताये गए हैं। इन्हीं में से एक है इसे धारण करने से संबंधित नियम। शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि मंगलसूत्र धारण करते समय महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह कितनी गांठें मंगलसूत्र को बांधते वक्त लगाती हैं क्योंकि इन गांठों का विशेष महत्व है। चलिए जानते हैं इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

मंगलसूत्र बांधते समय कितनी गांठ लगा सकते हैं?

शास्त्रों में बताये गए नियम अनुसार, मंगलसूत्र पहनते समय विवाहित महिलाओं को 3 गांठें लगानी चाहिए क्योंकि यह तीन गांठें जीवन के 3 महत्वपूर्ण तत्वों का प्रतीक मानी जाती हैं।

how many knots we should tie while wearing mangalsutra

किसी भी विवाह में पति-पत्नी के बीच 3 ततावों का आदान-प्रदान होता है, वह तीन तत्व हैं: मनसा यानी कि विचार, वाचा अर्थात भाषण या वाणी और कर्मणा मतलब क्रियाएं या कर्म।

यह भी पढ़ें: क्या तकिये के नीचे सिन्दूर-मंगलसूत्र रखना सही है?

पति-पत्नी अपने संबंधों को इसी के आधार पर चलाते हैं और श्रेष्ठ स्तर तक अपने रिश्ते को लेकर जाते हैं। इन्हीं तीन तत्वों को मजबूत बनाने का काम करती हैं मंगलसूत्र की ये 3 गांठें।

चाहे विवाहित महिला स्वयं से मंगलसूत्र पहने या फिर रोजाना पति द्वारा मंगलसूत्र पहनाया जाए, उसमें गांठें 3 ही लगानी चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच बातचीत का स्तर बढ़ता है।

how many knots we should tie while wearing mangalsutra hindi

इसके अलावा, पति-पत्नी के मन में अपने जीवनसाथी के प्रति विचार शुद्ध एवं पवित्र बने रहते हैं। यानी कि एक दूसरे के प्रति चिंता, प्रेम, विश्वास पूर्ण भावों में वृद्धि होने लग जाती है।

तीसरी गांठ जो तीसरे तत्व कर्म को दर्शाती है उसके प्रभाव से दंपत्ति एक दूसरे को सत्कर्म और आध्यात्मिकता की ओर ले जाने का काम करते हैं। दोनों के कर्म पुण्य प्राप्ति कराते हैं।

यह भी पढ़ें: मंगलसूत्र में क्यों होते हैं काले मोती?

अगर आप ऐसा मंगलसूत्र पहनती हैं जिसमें गांठ न लगती हो या चेन वाला डिज़ाइन हो तो ऐसे में संभव हो सके तो एक लाल रंग का धागा तीन गांठ लगाकर बांध लें। इससे दोष नहीं लगेगा।

how many knots we should tie while tying mangalsutra

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।