Lok Sabha And Rajya Sabha Difference In Hindi: भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां किसी विषय पर कानून बनाने के लिए एक संसद है। संसद के दो सदन लोकसभा और राज्यसभा हैं। लोकसभा में अधिकतम सदस्यों की संख्या 552 हैं। इसके लिए उम्मीदवार प्रत्यक्ष रूप से जनता के द्वारा निर्वाचित होते हैं। वहीं राज्यसभा का सदस्यों का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता है और इसमें गुप्त मतदान या ईवीएम मशीन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसी के साथ आइए आज हम आपको लोकसभा और राज्यसभा के बीच क्या-क्या अंतर होता है, इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
लोकसभा संसद का निचला सदन होता है, जिसे आम जनता का सदन भी कहा जाता है। वहीं, राज्यसभा ऊपरी सदन होता है, जिसे राज्यों की परिषद कहा जाता है। बात चयन प्रक्रिया की करें तो लोकसभा का चुनाव जनता द्वारा सीधे मतदान करके होता है। वहीं, राज्यसभा में बैठने वाले सदस्यों का चुनाव निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाता है। लोकसभा एक अस्थाई सदन है। लेकिन राज्यसभा एक स्थाई सदन है।
इसे भी पढ़ें- कौन करता है राज्य सभा में सांसद के लिए वोट, कैसे होता है उनका चुनाव? जानें सब कुछ यहां
लोकसभा का कार्यकाल 5 साल का होता है। जबकि, राज्यसभा के सदस्य एक-तिहाई सदस्य दो साल में ही सेवानिवृत हो जाते हैं और बाकी का कार्यकाल 6 साल का होता है। लोकसभा में अधिकतम सदस्यों की संख्या 552 है। वहीं, राज्यसभा में कुल 250 सीटें होती हैं। लोकसभी सदस्य बनने के लिए न्यूनतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। जबकि, राज्यसभा सदस्य बनने के लिए कम से कम 30 साल होना अनिवार्य है।
इसे भी पढ़ें- कैसे बनते हैं लोकसभा सांसद, क्या है योग्यता? MP को क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं.. जानिए सब कुछ यहां
भारतीय संसदीय प्रणाली के दो सदन लोकसभा और राज्यसभा के कार्यों में भी अंतर होता है। लोकसभा, देश में शासन चलाने हेतु धन आवंटित करता है और धन विधेयक को सिर्फ इसी सदन में पेश किया जाता है। जबकि धन विधेयक के संबंध में राज्यसभा को ज्यादा शक्तियां प्राप्त नहीं हैं। इसके अलावा, केन्द्रीय मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होती है। लेकिन, इसमें राज्यसभा का कोई रोल नहीं है।
इसे भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: ऐसे जानिए, आपके इलाके में कौन है उम्मीदवार?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।