Rajya Sabha Election 2024: देश के 15 राज्यों में 27 फरवरी को राज्यसभा की सीटों के लिए चुनाव होने वाला है। इसमें यूपी, महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं।
राज्यसभा में सांसदों का चुनाव विधायकों द्वारा किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें, यह चुनाव अप्रत्यक्ष रुप से होता है। मतलब राज्यसभा के लिए जनता सीधे तौर पर वोट नहीं देती है। इसके लिए चुने गए विधायक ही वोट देने के हकदार होते हैं। अगर आपको अभी भी इसे समझने में परेशानी हो रही है, तो यहां आप आसान भाषा में समझ सकते हैं कि राज्य सभा के सांसद के चुनाव की प्रक्रिया क्या है।
कैसे होता है राज्य सभा के सांसद का चुनाव?
राज्य सभा के सांसद का चुनाव करने के लिए एक फॉर्मूला तय की गई है। इसके तहत सबसे पहले एक विधानसभा के कुल विधायकों की संख्या को 100 से गुणा किया जाता है। इसके बाद, राज्य की कुल राज्यसभा सीटों में एक जोड़कर उस संख्या से भाग दिया जाता है। अब जो नई संख्या प्राप्त होती है, उसमें एक और जोड़ दिया जाता है। इसके बाद जो संख्या बनती है, राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए कम से कम उतने विधायकों के वोट जरूर होते हैं।
इसे भी पढ़ें-सस्ते ब्याज पर 3 लाख रुपये तक के लोन का इंतजाम, बड़े काम की है ये सरकारी स्कीम
कौन करता है राज्य सभा में सांसद के लिए वोट?
दरअसल, राज्य सभा सांसद के चुनाव के लिए आम जनता डायरेक्ट वोट नहीं करती है। बल्कि उनके द्वारा चुने गए विधायक इसमें हिस्सा लेते हैं। यही कारण है कि इसके चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से होता है। राज्य सभा के चुनाव में गुप्त मतदान या ईवीएम मशीन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। बल्कि इस चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवार के नाम के आगे एक से चार तक की संख्या लिखी होती है। इसपर वोटर विधायक वरीयता के अनुसार उन नंबरों पर निशान लगाते हैं। फिर, मतपत्र को पार्टी के एजेंट को दिखाकर पेटी में डाल देते हैं। इसके बाद काउंटिंग के दौरान जिन्हें सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं, उनका चुनाव एमपी के तौर पर हो जाता है। हालांकि, इसके लिए ऊपर बताए गए फॉर्मूले को भी ध्यान में रखकर काउंटिंग किया जाता है।(सरकारी योजना)
इसे भी पढ़ें-अब मध्यप्रदेश सरकार ने दिया विधवा महिलाओं को दिवाली गिफ्ट, दोबारा शादी करने पर देगी 2 लाख रुपये
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Jagran
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों