Lok Sabha Election 2024: चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार है और इसके साथ ही एक स्वस्थ लोकतंत्र की नींव रखने में अहम भूमिका अत्यंत निभाती है। चुनावों के माध्यम से नागरिकों को अपनी पसंद के नेताओं को चुनने का अधिकार मिलता है, जो उनके हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं और देश का शासन करते हैं। यह प्रक्रिया न केवल लोगों को सशक्त बनाती है, बल्कि सरकार को जवाबदेह भी बनाती है।
आपके बता दें, 19 अप्रैल से देशभर में लोकसभा चुनाव शुरू हो गए हैं। जिसमें, पहले चरण के अंतर्गत 21 राज्यों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा चुके हैं। कई बार ऐसा होता है कि लोगों को उनके निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार के बारे में पता नहीं होता है। जिससे मतदान केंद्र पर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, चुनाव में मतदान करने से पहले आपको इसके बारे में जरूर पता होना चाहिए। आइए, आज हम जानते हैं कि किसकी मदद से आप ये पता कर सकते हैं कि आपके निर्वाचन क्षेत्र से कौन-कौन से उम्मीदवार खड़े हैं या फिर किसी पार्टी के प्रत्याशी हैं या निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
आपको अपने इलाके के उम्मीदवार के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए इन नियमों का पालन करना होगा
- सबसे पहले, आपको आधिकारिक चुनाव आयोग (Election Commission of India) की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए आप इस लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर क्लिक करके इस वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं।
- आपको वेबसाइट पर उम्मीदवारों की लिस्ट सर्च करने के लिए एक सर्च बॉक्स मिलेगा। इस सर्च बॉक्स में आप अपने इलाके का नाम, विधानसभा या लोकसभा क्षेत्र का नाम या उम्मीदवार का नाम दर्ज कर सकते हैं।
- जब आप सर्च करने के लिए डेटा दर्ज करेंगे, तो वेबसाइट आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर संबंधित उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आएगी।
- जब आपके सामने उम्मीदवारों की लिस्ट दिखाई देगी, तो आप उन्हें क्लिक करके उनकी जानकारी देख सकते हैं। अफिडेविट में उम्मीदवार की पिछला काम, शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होती है।
- इस प्रक्रिया के माध्यम से, आप अपने इलाके के उम्मीदवारों के बारे में सटीक और प्रमाणित जानकारी पा सकते हैं और सही फैसला ले सकते हैं।

इसे पढ़े भी: Lok Sabha Elections 2024: डालने जा रहे हैं वोट? यहां जानिए बूथ पर आपको क्या नहीं ले जाना चाहिए
वोटर हेल्पलाइन ऐप पर उम्मीदवारों के बारे में ऐसे जानकारी पा सकते हैं
- सबसे पहले, आपको अपने स्मार्टफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के मुताबिक वोटर हेल्पलाइन ऐप को अपने डिवाइस पर डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। आप अपने स्मार्टफोन के एप्लिकेशन स्टोर करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऐप को इंस्टॉल करने के बाद, आपको ऐप में साइन इन या अपना अकाउंट बनाने का ऑप्शन मिलेगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और जरूरी जानकारी देनी होगी।
- जब आप एप्लिकेशन में साइन इन करें लेंगे, तो आपको उम्मीदवारों को सर्च करने का ऑप्शन मिलेगा। आप उम्मीदवार के नाम, पार्टी का नाम, राज्य या निर्वाचन क्षेत्र के आधार पर खोज कर सकते हैं।
- जब आप उम्मीदवार की लिस्ट सर्च करेंगे, तो आपके सामने उम्मीदवारों की लिस्ट दिखाई देगी। आप उन्हें क्लिक करके सारी जानकारी देख सकते हैं।
- इस प्रोसेस की मदद से आप वोटर हेल्पलाइन ऐप का इस्तेमाल करके, अपने इलाके के उम्मीदवारों के बारे में जानकारी पा सकते हैं और मतदान के लिए सही उम्मीदवार चुन सकते हैं।

इसे पढ़े भी: Lok Sabha Elections 2024: नहीं है Voter ID तो भी डाल सकते हैं वोट, जानें क्या है प्रोसेस
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों