Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग द्वारा कर दिया गया है। चुनाव में मतदान करने के लिए वोटर के पास जरूरी दस्तावेजों का होना बेहद जरूरी है। डॉक्यूमेंट न होने पर आप वोट नहीं डाल पाएंगे। लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराए जा रहे हैं। चुनाव के पहले चरण की शुरुआत आज सुबह से हो गई है, 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीटों पर मतदान होगा। आपको बता दें कि इलेक्शन कमीशन के द्वारा वोटर इनफार्मेशन स्लिप जारी कर दी जाती है।
वोटर स्लिप में वोटर की उम्र, नाम , जेंडर, असेंबली कांस्टीट्यूएंसी, पोलिंग स्टेशन लोकेशन जैसी जानकारी लिखी होती है। ऐसे में अगर आपके पास वोटर स्लिप नहीं है तो आप इसे ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करने की जरूरत है। इसकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के इसे डाउनलोड कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- वोटिंग के समय बाएं हाथ की Index Finger पर क्यों लगाते हैं इंक?
वोट डालने की सबसे बड़ी और पहली शर्त यह है कि आपकी उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही वोटिंग लिस्ट में नाम होना चाहिए। वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के लिए सबसे पहले नेशनल वोटर सर्विसेज पोर्टल पर जाएं। यहां पर EPIC Number डालें। इसके अलावा Electoralsearch.in साइट पर जाकर आप अपनी डिटेल्स को चेक कर सकते हैं। यहां पर आपको दो टैब नजर आएंगे। जहां जरूरी जानकारी भरने के बाद आप अपना नाम यहां पर चेक कर सकते हैं। अगर आपने वोटर आईडी कार्ड में कुछ अपडेट कराया है तो दूसरे टैब पर EPIC Number डालकर चेक करें। यहां आपको अपडेटेड वोटर आईडी कार्ड नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें-चुनाव के दिन वोट डालने के लिए इन लोगों को मिलती है छुट्टी, जानिए इससे जुड़े नियम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।