Ghar Ke Main Door Par Gulal Kyu Chidakna Chahiye: घर के मुख्य द्वार का वास्तु शास्त्र में विशेष स्थान मौजूद है। घर के मुख्य द्वार से जुड़ी कई जरूरी बातें वास्तु शास्त्र में बताई गई हैं। वास्तु में इस बात का भी उल्लेख मिलता है कि घर के मेन डोर से जुड़े कौन-कौन से उपाय करने चाहिए। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कना चाहिए। ऐसा करने से कई लाभ मिलते हैं। आइये जानते हैं इस बारे में।
गुलाल को वास्तु शास्त्र में बहुत शुभ और लाभकारी माना गया है। नकारात्मक ऊर्जा को काटने वाला माना गया है। साथ ही, गुलाल जिस रंग का हो उस रंग का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्रह को भी गुलाल से शुभता प्रदान करने वाला बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: क्या पर्स में रखनी चाहिए भगवान की तस्वीर?
ऐसे में अगर आप गुलाल को घर के मुख्य द्वार पर छिड़कते हैं तो इससे घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं कर पाती है। घर में सकारात्मकता का संचार होता है। घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कने से अटके या रुके हुए काम भी जल्दी बनने लग जाते हैं।
घर के मुख्य द्वार पर गुलाल का छिड़काव करने से ग्रह शांत होते हैं। ग्रहों की अशुभता शुभता में परिवर्तित हो जाती है और ग्रह दोष भी दूर होता है। इसके अलावा, घर में अगर कोई वास्तु दोष मौजूद है तो वह भी दूर हो जाता है और शांति स्थापित होती है।
यह भी पढ़ें: क्या हम किसी को विंड चाइम गिफ्ट कर सकते हैं?
घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कने से घर या घर के सदस्यों को कोई बुरी नजर लगी है तो वह भी उतर जाती है। घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कते समय इस बात का ध्यान रखें कि गुलाल पर किसी का पैर न पड़े, नहीं तो यह बहुत बुरा माना जाता है।
इसके अलावा, घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कते समय आप उस रंग का चुनाव भी कर सकते हैं जिस रंग का ग्रह आपकी कुंडली में कमजोर है। जैसे कि, अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो घर के मुख्य द्वार पर हरा गुलाल छिड़कें।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कने से क्या होता है, क्या है इसका महत्व एवं इससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।