herzindagi
benefits of offering twelve rupees to lord vishnu

भगवान विष्णु को 12 रुपए चढ़ाने से क्या होता है?

भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उन्हें कई प्रकार की वस्तुएं अर्पित की जाती हैं। वहीं, भगवान विष्णु को मात्र जीवन काल में एक बार बस 12 रुपए अवश्य चढ़ाने चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2025-01-14, 13:45 IST

भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उन्हें कई प्रकार की वस्तुएं अर्पित की जाती हैं। कुछ लोग फूल अर्पित करते हैं तो कुछ लोग अलग-अलग व्यंजन भोग के तौर पर अर्पित करते हैं तो वहीं, कुछ लोग भगवान विष्णु के चरणों में धातु जैसे कि सोना-चांदी आदि अर्पित करते हैं। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि भगवान विष्णु को मात्र जीवन काल में एक बार बस 12 रुपए अवश्य चढ़ाने चाहिए। ऐसे में आइये जानते हैं श्री हरि नारायण विष्णु भगवान को 12 रुपये चढ़ाने का महत्व और इससे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से।

भगवान विष्णु को क्यों 12 रुपए चढ़ाने के क्या लाभ हैं? (Bhagwan Vishnu Ko 12 Rupay Chadhane Ke Kya Labh Hain?)

शास्त्रों में भगवान विष्णु के 12 अवतारों का उल्लेख मिलता है जो कि कुछ इस प्रकार से हैं: नृसिंह अवतार, वामन अवतार, परशुराम अवतार, हंस अवतार, मत्स्य अवतार, कच्छप अवतार, श्रीराम अवतार, भगवान श्री कृष्ण अवतार, हयग्रीव अवतार, बुद्ध अवतार, दत्तात्रेय अवतार और अंतिम है कल्कि अवतार।

bhagwan vishnu ko kyu chadhane chahiye 12 rupay

इन 12 अवतारों की अपनी एक विशेषता है और इनकी पूजा से अलग-अलग लाभ प्राप्त होते हैं। ऐसे में अगर इन सभी 12 अवतारों का आशीर्वाद एक साथ प्राप्त करना हो तो इसके लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को 12 रुपए अर्पित करें। इससे श्री हरि के सभी अवतारों की कृपा आपको प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें: भगवान विष्णु को नारियल किस दिन चढ़ाना चाहिए?

इसके अलावा, ज्योतिष दृष्टि से देखा जाए तो कुंडली में 12 घर होते हैं और ग्रहों का 12 वर्षों का चक्र होता है। ऐसे में भगवान विष्णु को 12 रुपए अर्पित करना यह दर्शाता है कि कुंडली में मौजूद 12 घरों में ग्रहों कि शुभता विराजमान है जो मंगल होने की सूचक है और 12 वर्षों तक ग्रहों का चक्र शुभ बना रहेगा।

bhagwan vishnu ko 12 rupay chadhane ki kya vidhi hai

जीवन में संकटों का आना सामान्य है लेकिन, भगवान विष्णु को 12 रुपए अर्पित करने से जीवन में आने वाले संकट आपको हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। आप सकुशल उन परेशानियों से बाहर आ जाएंगे। भगवान विष्णु को 12 रुपए अर्पित करने से व्यक्ति को धन-धान्य, सुख-समृद्धि, संपदा प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें: नारायण कवच का पाठ किस दिन करना चाहिए?

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर भगवान विष्णु को 12 ही रुपए क्यों चढ़ाने चाहिए और क्या हैं इससे मिलने वाले लाभ।

bhagwan vishnu ko 12 rupay chadhane ke kya niyam hain

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।