herzindagi
on which day we should recite narayan kavach

नारायण कवच का पाठ किस दिन करना चाहिए?

हिंदू धर्म में सभी मंत्र, पाठ और स्तोत्र का साथ कवच पढ़ने के लिए सभी सही दिन और समय बताए गए हैं। अब ऐसे में नारायण कवच का पाठ किस दिन करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसे बारे में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-16, 11:04 IST

सनातन धर्म में तिथि के हिसाब से सभी मंत्रों, स्तोत्र और कवच के पाठ करने के बारे में बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर सही समय पर इनका पाठ किया जाए, तो व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। बात करें, नारायण कवच का पाठ करने के बारे में, तो यह कवच साक्षात भगवान विष्णु का कवच रूपी पाठ है। जिसका जाप करने से व्यक्ति को कभी भी जीवन में कष्टों और आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। यह सभी कवच में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इतना ही नहीं, नारायण कवच को ब्रह्मास्त्र के बराबर माना जाता है। अब अब ऐसे में अगर आर नारायण कवच का पाठ कर रहे हैं, तो इसे किन दिन करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

गुरुवार के दिन पढ़ें नारायण कवच का पाठ

narayan kawach

अगर आप नारायण कवच का पाठ कर रहे हैं, तो गुरुवार के दिन इस कवच का पाठ करें। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन इस कवच का पाठ करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में आ रही समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है। आपको बता दें, यह कवच भक्तों को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की बुराइयों से बचाता है। इतना ही नहीं, नियमित रूप से इसका पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह मन को शांत करता है और जीवन में सुख लाता है। यह कवच स्वयं नारायण का है। इसलिए इस कवच का पाठ करने से व्यक्ति को जीवन में हमेशा सुरक्षित महसूस होता है और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें  - Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल

नारायण कवच का पाठ करने का महत्व क्या है?

narayan kawach paath

नारायण कवच का पाठ करने से व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिलती है और मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति होती है। साथ ही आध्यात्मिक वृद्धि भी होती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके उम्मीद के सभी दरवाजे बंद हो गए हैं, तो इस कवच का पाठ जरूर करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य

इससे अवश्य लाभ मिलता है। साथ बी व्यक्ति को सभी भय से भी छुटकारा मिल जाता है। नारायण कवच का पाठ करने से वैष्णवी विद्या की प्राप्ति होती है।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।