herzindagi
peepal ke paas aate ka diya jalane se kya hota hai

पीपल के पेड़ के नीचे आटे का दीपक जलाने से क्या होता है?

पीपल क पेड़ में सभी देवी और देवताओं का वास माना जाता है। इसी कारण से हिन्दू धर्म में पीपल की पूजा का बहुत महत्व माना जाता है। साथ ही, पीपल के पेड़ के पास पूजा के दौरान दीया जलाने का भी विधान है।  
Editorial
Updated:- 2024-04-29, 16:49 IST

Peepal Ke Ped Ke Paas Aate Ka Diya Jalane Ke Labh: पीपल क पेड़ में सभी देवी और देवताओं का वास माना जाता है। इसी कारण से हिन्दू धर्म में पीपल की पूजा का बहुत महत्व माना जाता है। साथ ही, पीपल के पेड़ के पास पूजा के दौरान दीया जलाने का भी विधान है। यूं तो पीपल के पास कोई सा भी दीया जलाया जा सकता है, लेकिन आटे का दीपक जलाने का विशेष महत्व है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं आखिर पीपल के पेड़ के पास आटे का दीपक जलाने से क्या होता है।

पीपल के पेड़ के पास आटे का दीपक क्यों जलाना चाहिए? 

what is the significance of lighting flour lamp near peepal tree

आटे का संबंध मां अन्नपूर्णा से माना गया है। इसके अलावा, आटे का ग्रह स्वामी मंगल है। ऐसे में आटे का दीपक पीपल के पेड़ के पास जलाने से घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: क्या किसी को गोल्ड ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं?

इसके अलावा, मंगल की स्थिति अगर कुंडली में कमजोर है तो वह भी मजबूत हो जाती है। मंगल दोष भी नष्ट हो जाता है। मान्यता है कि पीपल के पेड़ के नीचे आटे का दीपक जलाने से मंगल ग्रह की शुभता से अच्छे परिणाम नजर आते हैं।

ऐसा माना जाता है कि मंगल ग्रह द्वारा मिलने वाली शुभता के कारण वैवाहिक जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और पति-पत्नी के बीच का क्लेश भी दूर हो जाता है। आपसी तालमेल बढ़ने लगता है। 

यह भी पढ़ें: इस दुर्लभ फूल का दिखना देता है कई संकेत, जानें

पीपल के पेड़ के नीचे आटे का दीपक जलाने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मकता का संचार होने लगता है। किसी भी प्रकार का ग्रह दोष या वास्तु दोष हो दूर हो आ जाता है और शांति स्थापित होती है। 

what are the benefits of lighting flour lamp near peepal tree

पीपल के पेड़ के नीचे आटे का दीपक जलाने से घर को लगी बुरी नजर भी उतर जाती है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर पीपल के पेड़ के पास आटे का दीपक जलाने से क्या लाभ मिलते हैं और क्या है इसके पीछे का महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ स वाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

imagecredit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।