घर में कबूतर का पंख गिरने से क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्र में कबूतर से मिलने वाले कई संकेत हैं जो शुभ और अशुभ दोनों माने जाते हैं। ठीक ऐसे ही कबूतर के पंख से मिलने वाले कई ऐसे संकेत भी हैं जो हमें आगे होने वाली घटनाओं के प्रति आगाह करते हैं। 

what does it mean if pigeon feather comes in your house

Kya Ghar Mein Kabutar Ka Pankh Aana Shubh Hai: ज्योतिष शास्त्र में कबूतर से मिलने वाले कई संकेत हैं जो शुभ और अशुभ दोनों माने जाते हैं। ठीक ऐसे ही कबूतर के पंख से मिलने वाले कई ऐसे संकेत भी हैं जो हमें आगे होने वाली घटनाओं के प्रति आगाह करते हैं। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि अगर आपके घर में कहीं भी आपको अचानक कबूतर का पंख गिरा हुआ मिले तो इसके पीछे कौन-कौन से संकेत हो सकते हैं। आइये जानते हैं उन संकेतों के बारे में।

कबूतर का पंख घर में मिलने का क्या मतलब है?

ghar mein kabutar ka pankh aane se kya hota hai

कबूतर का पंख अगर आपको कभी भी घर में अचानक से मिले तो यह शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि घर का कोई पहले से चला आ रहा संकट दूर होने वाला है या अगर कोई नई परेशानी आपकी तरफ बढ़ रही है तो उसके दूर होने को भी यह दर्शाता है।

कबूतर को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में घर में अचानक कबूतर के पंख का मिलना इस बात को दर्शाता है कि आपके घर में मां लक्ष्मी का वास है और जल्दी ही उनकी कृपा से आपकी आर्थिक उन्नति भी होगी। कबूतर का पंख अचानक मिलना धन लाभ का संकेत भी है।

ghar mein kabutar ka pankh aane ke sanket

कबूतर का पंख मिलना इस बात को दर्शाता भी दर्शाता है कि आपके घर में सकारात्मकता का संचार हो रहा है और आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि अगर कबूतर का पंख साबुत है तभी वो शुभता लाता है। कटा-फटा पंख अशुभता का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें:कौन थे हनुमान जी के सौतेले भाई?

अगर आपके घर में भी कभी आपको ऐसा पंख मिले तो उसे फेंके नहीं बल्कि उससे जुड़ा ज्योतिष शास्त्र में बताया गया एक सरल उपाय कर लें। आपको करना ये है कि कबूतर के उस पंख को लाल कपड़े में लपेटकर अपने घर की तिजोरी में रख लें। इससे आपको लाभ दिखने लगेंगे।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर में अगर कबूतर का पंख गिरा हुआ मिले तो इसके पीछे क्या संकेत है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP